विज्ञापन

देश में हीरे का बड़ा खजाना! महासमुंद में मिले करोड़ों की कीमत के 5 हीरे, बड़ा भंडार होने का संकेत

Diamond Reserve in Chhattisgah: महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक सर्वेक्षण, स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग और भू-भौतिकीय अध्ययन के बाद बड़ी सफलता मिली है. यहां से निकाली गई खनिज सामग्री से 5 हीरे मिले हैं.

देश में हीरे का बड़ा खजाना! महासमुंद में मिले करोड़ों की कीमत के 5 हीरे, बड़ा भंडार होने का संकेत
Diamond Reserve in Chhattisgah: महासमुंद का डायमंड ब्लॉक (फाइल फोटो)

Diamond News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरे मिलने से प्रदेश को खनिज संपदा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद 5 हीरे मिले हैं, जो 1.22 कैरेट हैं. इस उपलब्धि से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की संभावना है. प्रदेश में अब तक लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट और चूना पत्थर का खनन हो रहा है, लेकिन बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हाथ लगी सफलता से अब प्रदेश में हीरा खनन का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है. 

किस क्वालिटी के हीरे मिले? 

एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा सरकार को दी गई जानकारी के अनुसार, बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में किए गए वैज्ञानिक सर्वेक्षण, स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, भू-भौतिकीय अध्ययन और अन्वेषण ड्रिलिंग के आधार पर चिन्हित क्षेत्र से लगभग 200 टन खनिज सामग्री का बल्क सैंपल एकत्रित कर परीक्षण किया गया. प्रसंस्करण (Processing) के बाद पांच हीरे मिले, जिनमें दो जेम क्वालिटी और तीन अन्य श्रेणी के हैं. इन हीरों को मध्य प्रदेश स्थित एनएमडीसी के पन्ना स्ट्रांग रूम में रखा गया है.  

ये भी पढें-  तो क्या भारत को कोहिनूर लौटाएगा ब्रिटेन? लूटी विरासत पर क्यों अड़ा है लंदन, और क्या कहता है अंग्रेजों का कानून

प्रदेश में धरती से कोयला और बॉक्साइट ही नहीं ही अब हीरा भी निकलेगा  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए अत्यंत उत्साहजनक बताया. उन्होंने कहा- प्रदेश की आर्थिक क्षमता और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक दोहन की दिशा में ये बड़ी उपलब्धि है. राज्य सरकार खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अन्वेषण, पारदर्शी प्रबंधन और मूल्य संवर्धन आधारित औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले से ही देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है. हम लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट और चूना पत्थर के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. अब हीरा खनन की संभावना से प्रदेश की खनिज विविधता और अधिक समृद्ध होगी, खनिज अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. 

ये भी पढें- पन्ना में फिर खुली किस्मत! नोएडा के किसान परिवार को मिला 6.54 कैरेट का हीरा, जानें क्या है कीमत 

छत्तीसगढ़ देश की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बनेगा 

मुख्यमंत्री साय ने कहा- सरकार की नीति केवल खनिजों के उत्खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि खनिज आधारित उद्योगों, मूल्य संवर्धन इकाइयों और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. प्रदेश में खनिज संसाधनों के माध्यम से निवेश, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है. सरकार खनिज, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और मानव संसाधन विकास के सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कर रही है. छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. 

ये भी पढें- Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Mining Action, Mahasamund News In Hindi, Diamond Mining, Diamond Mining India, Mahasamund Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com