रायपुर: महादेव सट्टा ऐप घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की रडार पर अब देश के कई हाई-प्रोफाइल नाम आ गए हैं. बड़े कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिगबॉस रियलिटी शो कंटेस्टेंट और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से कई घंटों पूछताछ की. इस दौरान शेफाली ने मामले की पूरी जिम्मेदारी अपने पिता विपिन बग्गा पर डाल दी. उन्होंने कहा कि सट्टा ऐप प्रमोशन की डील पापा संभालते थे. रुपये के लेन-देन की जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी.

mahadev satta app ghotala: ईडी की पूछताछ में पूछताछ में शेफाली ने पूरी जिम्मेदारी अपने पिता विपिन बग्गा पर डाली.
दरअसल, महादेव सट्टा ऐप घोटाले को लेकर एजेंसियों की जांच में तेजी आई है. ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले कारोबारी विकास गर्ग की 907.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया और फिर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया. इसके ठीक बाद खेल जगत से जुड़ी चर्चित हस्ती शेफाली बग्गा से ED के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की. ऐसे में चर्चा है कि आने वाले समय में मामले में और भी बड़े एक्शन होने वाले हैं. ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है.
विदेशी कंपनियों में 1100 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 10 दिग्गजों को समन
सूत्रों के अनुसार, ED की रिमांड के दौरान कारोबारी विकास गर्ग ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कई बड़े राज उगले हैं. जिस आधार पर जांच एजेंसी ने बिजनेस, खेल और राजनीति से जुड़े देश के 10 से ज्यादा बड़े चेहरों को नोटिस जारी कर तलब किया है. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन सट्टा के इस अवैध कारोबार से हुई कमाई के करीब 1100 करोड़ रुपये विदेशी कंपनियों में इन्वेस्ट किए गए थे.
महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को एक दिन के लिए भेजा गया जेल
कारोबारी विकास के भाजपा नेताओं से संपर्क
'गलत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
भूपेश बघेल के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- जो भी गलत करेगा, उस पर कानूनन कार्रवाई होगी. अगर, इस मामले में संलिप्त कोई व्यक्ति भाजपा से भी जुड़ा पाया गया, तो उस पर और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने इन दो मामलों में की पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं