विज्ञापन

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अफसरों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्‍ट 

छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर, बीजापुर और कवर्धा समेत प्रदेश के 12 जिलों के एसपी बदल दिए हैं. साथ ही, एक आईजी रेंज अजय कुमार, कई डीआईजी और एआईजी को भी नई पदस्‍थापना दी है. देखिए पूरी लिस्‍ट...

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अफसरों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्‍ट 
Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. शुक्रवार 10 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. 12 जिलों के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को नई पदस्थापना दी गई. इसके अलावा एक आईजी रेंज, कई डीआईजी और एआईजी को भी नई जिम्‍मेदारी दी गई है. काफी लंबे अंतराल के बाद हुए इस प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी बने अजय कुमार यादव 

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किए गए तबादलों में सबसे बड़ा बदलाव अजय कुमार यादव का है. उन्‍हें राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में अहम जिम्‍मेदारी दी गई है. इससे पहले यादव नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक थे. वहीं, अब तक राजनांदगांव रेंज आईजी के पद पर काम कर रहे बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजे द‍िया गया है. बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को नई पदस्थापना  पुलिस मुख्यालय में दी गई है. 

IPS अव‍िनाश पांडेय को वकील की धमकी: "मुझे मेरठ SSP के साथ गाड़ी में बंद कर दो, फ‍िर देखो कौन आएगा बाहर"

इन आईपीएस अफसरों को यहां किया गया तैनात  

  • प्रशांत कुमार ठाकुर (2011):    पुलिस अधीक्षक जिला-सूरजपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्‍थ किया गया है. 
  • रामकृष्ण साहू (2012):    पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा    उप को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है. 
  • धर्मेन्द्र छबई (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम को  सेनानी 8वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव में पदस्‍थ किया गया है. 
  • श्वेता राजमणी (2012): उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर में नियुक्‍त किया गया है. 
  • राजेश कुकरेजा (2004):  उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है. 
  • भावना गुप्ता (2014): सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्‍थापना दी गई है.  

सरकार की ओर से किए गए सभी 24 अफसरों की तबादला सूची...  

Latest and Breaking News on NDTV
Chhattisgarh IPS Transfer list

Chhattisgarh IPS Transfer list

IPS Transfer list

IPS Transfer list

 IPS नवजोत सिमी: बिहार की लेडी सिंघम ने शेयर कीं खास तस्‍वीरें, बंगाल में IAS से की लव मैरिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cg News, Chhattisgarh News, Chhattisgarh IPS Transfer, IPS Transfer, Chhattisgarh IPS Transfer List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com