छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, ये भयंकर हादसा सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने की दीवानगी के चक्कर में हुआ. इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई. स्कूटी पर वीडियो बनाना 20 साल की आलिया खान के लिए मौत का कारण बन गया. हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया, गनीमत ये रही कि उसकी दो सहेलियां बाल-बाल बच गईं. यह घटना न केवल लापरवाही का नतीजा है, बल्कि सोशल मीडिया की चमक-दमक में अंधे हो रहे युवाओं के लिए एक डरावनी चेतावनी भी है.
रील्स की चाहत बनी काल
बुधवार की शाम रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द इलाके में आलिया खान अपनी दो सहेलियों, रिया और सना, के साथ स्कूटी पर निकली थी. आलिया स्कूटी चला रही थी, और उसने अपने मोबाइल फोन को एक हाथ में पकड़कर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इस दौरान स्कूटी पर से नियंत्रण छूट गया, जिस वजह से रूह कंपा देने वाला हादसा हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
आलिया का ध्यान सड़क से हटकर अपने फोन पर था, जब स्कूटी बोरियाखुर्द के एक व्यस्त रोड पर पहुंची. अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई. ये टक्कर इतनी तेज़ थी कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, और आलिया हवा में उछलकर सड़क के किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई. खंभे से टकराने की वजह से उसका सिर धड़ से अलग हो गया. खून से सड़क लाल हो गई, और वहां मौजूद लोगों की चीखें गूंजने लगीं.
सहेलियों की हालत: चोटें आईं, लेकिन बची जान
आलिया की स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी सहेलियां रिया और सना भी हादसे में घायल हो गईं. रिया के सिर पर गहरी चोट आई, जबकि सना के पैर में फ्रैक्चर हो गया. दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है, लेकिन वे गहरे सदमे में हैं. रिया ने रोते हुए कहा, "हमने उसे बार-बार रोका, लेकिन वह नहीं मानी। अब हम उसे कभी वापस नहीं ला सकते."
घटनास्थल का मंजर: खून और मातम
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. आलिया का सिर सड़क पर कई मीटर दूर पड़ा था, और उसका शरीर खून से लथपथ था. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. गुरुवार को AIG संजय शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की. उन्होंने बताया, "लड़कियां चलती स्कूटी पर शार्ट वीडियो बना रही थीं. तेज़ रफ्तार और लापरवाही की वजह से स्कूटी डिवाइडर से टकराई, और फिर यह भयानक हादसा हुआ."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं