विज्ञापन

धमतरी के 55 गांव का बिजली बिल आएगा ₹0, बिना खर्च किए ठेनही की 71 परिवारों को मिलेगा कनेक्‍शन

धमतरी के वनांचल गांव ठेनही में 142 KW का सामूहिक सोलर प्लांट लगाया गया है. इससे 71 परिवारों को बिना किसी खर्च के मुफ्त बिजली मिलेगी. जिले के 55 गांव में ऐसे प्‍लांट से उजाला फैलेगा.

धमतरी के 55 गांव का बिजली बिल आएगा ₹0, बिना खर्च किए ठेनही की 71 परिवारों को मिलेगा कनेक्‍शन
नक्‍सल प्रभावित रहे धमतरी के 55 गांव में फैलेगा उजाला.

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित रहे इलाकों में धीरे-धीरे विकास का सूरज उदय हो रहा है. सड़कें बन रहीं हैं, बिजली पहुंच रही हैं, जिससे वनांचल इलाके में रहने वाले लोगों की जिंदगी बदल रही है. प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित रहे धमतरी जिले के 55 गांव में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के जरिए उजाला पहुंच रहा है. ठेनही जिले का पहला गांव है जहां पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 142 किलो वाट क्षमता का सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है. जिससे यहां के 71 परिवारों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. 

धमतरी के ठेनही गांव में 71 परिवारों को जल्‍द मिलेगा बिजली कनेक्‍शन.

Dhamtari 55 villages gets free electricity: धमतरी के ठेनही गांव में 71 परिवारों को जल्‍द मिलेगा बिजली कनेक्‍शन.

बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा 

धमतरी के ठेनही गांव में जिले का पहला सोलर प्‍लांट लग गया है. इसके लिए गांव से करीब 50-75 मीटर की दूरी पर जमीन उपलब्ध कराई गई है. प्‍लांट को लेकर किसी भी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गई है. अब जल्‍द ही घरों में कनेक्शन का काम शुरू होने वाला है. आवश्यक दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होते ही प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गांव के लोगों को सस्ती बिजली मिलने लगेगी. जिससे उन्‍हें बिजली बिल से भी छुटकारा मिल जाएगा. ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

Dhamtari free electricity: ठेनही गांव में लगा जिले का पहला सामूहिक सोलर पावर प्लांट.

Dhamtari free electricity: ठेनही गांव में लगा जिले का पहला सामूहिक सोलर पावर प्लांट.

जिन गांव में खपरैल वाले घर वहां पहुंचेगी ब‍िजली 

दरअसल, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत धमतरी जिले में ऐसे 55 गांव का चयन किया गया है, जहां पक्के या छत वाले मकान नहीं, बल्कि खपरैल वाले हैं. इन गांव में सब्सिडी की राशि से जरूरत के अनुसार सामूहिक सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं. इस उद्देश्य नक्‍सल प्रभावित रहे गांव में बिजली पहुंचाना और देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरेलू बिजली खर्च कम करना है. 

₹3 लाख किलो वाला 'रेड गोल्ड': सिवनी के किसान ने उगा दिया दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम

बिजली ग्रेड से जोड़े जा रहे बिजली ग्रेड

पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्‍लांट को विद्युत ग्रिड से जोड़ा जा रहा है, जिससे आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रेड में भेजी जाती है. इससे ऊर्जा संसाधनों का बेहतर उपयोग होने के साथ-साथ भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावना भी विकसित हो रही है.

अरबपति बना आदिवासी परिवार, बैंक खाते में 7,40,68,72,895 रुपये, बैलेंस देखकर फटी रह गईं आंखें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhamtari News, Chhattisgarh News, PM Surya Ghar Yojana, Free Electricity Scheme News, Cg News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com