विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी तो ननिहाल में तिरपाल में 'कैद' भगवान राम, कौशल्या धाम में क्या हो रहा?

छत्तीसगढ में भगवान राम की ननिहाल चंद्रखुरी (कौशल्या धाम) में श्रीराम की 51 फीट ऊंची मूर्ति पिछले 4 महीने से स्थापना का इंतजार कर रही है.

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी तो ननिहाल में तिरपाल में 'कैद' भगवान राम, कौशल्या धाम में क्या हो रहा?
रायपुर से करीब 27 किमी दूर भगवान राम की ननिहाल चंद्रखुरी धाम में लगाई जानी है श्रीराम की 51 फीट ऊंची मूर्ति. (फोटो- जुल्फ़िकार अली)
  • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच भगवान राम का ननिहाल चंदखुरी धाम चर्चा में आया.
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर से करीब 27 किलोमीटर दूर भगवान राम का ननिहाल.
  • चंदखुरी धाम में लगाई जानी है भगवान राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति.

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. जांच में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं, अब छत्तीसगढ़ में स्थित भगवान राम का ननिहाल चंदखुरी धाम भी चर्चा में आ गया है. इसका कारण है भगवान राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति का चार महीने से तिरपाल में 'कैद' होना. चार महीने पहले ग्वालियर से भगवान राम की मूर्ति उनकी ननिहाल चंदखुरीधाम जिसे कौशल्या धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, में पहुंच चुकी है. लेकिन अब तक उसे स्थापित नहीं किया जा सका है. राम मंदिर चंदा चोरी के बीच अब इसे लेकर भी सियासत शुरू हो गई. आइए, विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला है. 

दरअसल, छत्तीसगढ़ में राम वन पथ गमन सर्किट के तहत रायपुर से करीब 27 किलोमीटर दूर भगवान राम की ननिहाल कौशल्या धाम के रूप में विकसित किया गया था. जहां भगवान राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति लगाई गई थी, लेकिन इसके अनावरण के बाद ही मूर्ति अपने स्वरूप (डिजाइन) को लेकर विवाद में आ गई. जिसे बाद इस मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति लगाने का फैसला किया गया. 

छत्तीसगढ़ में राम वन पथ गमन सर्किट के तहत चंद्रखुरी धाम को किया गया है विकसित.

छत्तीसगढ़ में राम वन पथ गमन सर्किट के तहत चंद्रखुरी धाम को किया गया है विकसित.

भक्त बोले- वनवास काट रहे भगवान राम 

फरवरी 2026 में ग्वालियर से आई भगवान राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति को गोढ़ी गांव में खेतों के बीच तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखा गया है. इसके बाद से मूर्ति उस शुभ मुहूर्त के इंतजार में ऐसे ही रखी हुई है जब उसे स्थापित किया जाएगा. भगवान राम की पुरानी मूर्ति हटाकर नई स्थापित करने में हो रही देरी को लेकर भक्तों में भी नाराजगी है. उनका कहना है कि भगवान राम ने 14 साल का वनवास काटा. इसके बाद वे अयोध्या में लौट सके. अब कौशल्या धाम में भी भगवान राम एक तरह का वनवास काट रहे हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यह सब सरकारी व्यवस्था में खामी के कारण हो रहा है. 

भगवान राम के स्वरूप के कारण इस प्रतिमा को हटाया जाना है.

भगवान राम के स्वरूप के कारण इस प्रतिमा को हटाया जाना है.

'भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है'  

कौशल्या धाम में भगवान राम की मूर्ति स्थापना में हो रही देरी को लेकर सियासत भी जारी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने NDTV से बात करते हुए कहा- ' भाजपा भगवान राम के नाम से राजनीति करती है. कांग्रेस सरकार के समय में मूर्ति लगाने का आदेश हुआ था. ये लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति करेंगे, पर काम नहीं करेंगे. अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी हो रहा है. मंदिर सुरक्षित नहीं है. 

चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेगा पूरा ढांचा, कौन संभालेगा मैनेजमेंट?

ग्वालियर से पहुंची भगवान राम की मूर्ति चार महीने से गोढ़ी गांव में खेतों के बीच तिरपाल से घिरी रखी हुई है.

ग्वालियर से पहुंची भगवान राम की मूर्ति चार महीने से गोढ़ी गांव में खेतों के बीच तिरपाल से घिरी रखी हुई है.

जल्द स्थापित की जाएगी भगवान राम की प्रतिमा

छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मूर्ति लगाने में हो रही देरी के सवाल पर NDTV से कहा- प्रतिमा आ चुकी है, उसे सुरक्षित रखा गया है. कौशल्या धाम में लगी भगवान राम की प्रतिमा को हटाकर उसे लगाया जाना है. पहले वाली मूर्ति खंडित ना हो इस पर चर्चा हो चुकी है. जल्द ही नई प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा. 

 बैंक में जुटते थे राम मंदिर के चढ़ावा चोर, वहीं होता था रकम का बंटवारा, हेराफेरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल

भगवान राम का ननिहाल चंदखुरी धाम.

भगवान राम का ननिहाल चंदखुरी धाम.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case, Chhattisgarh News, Raipur News, Ram Manidr News, Kaushalya Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com