विज्ञापन

चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेगा पूरा ढांचा, कौन संभालेगा मैनेजमेंट?

Ram Mandir Trust: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है. चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब ट्रस्ट का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी चल रही है.

चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेगा पूरा ढांचा, कौन संभालेगा मैनेजमेंट?
राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे बड़े बदलाव
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. ट्रस्ट का ढांचा बदला जाएगा..
  • चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद 11 जुलाई 2026 को बड़ी बैठक आयोजित होगी. जिसमें कुछ अहम फैसले होंगे..
  • राम मंदिर ट्रस्ट को पूरी तरह से प्रशासनिक ढांचे में बदला जाएगा. जिसमें कुछ अहम बदलाव आने वाले दिनों में होंगे.
अयोध्या:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन जारी है. एक तरफ चढ़ावा चोरी से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है. तो दूसरी तरफ अब 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' में भी बड़े बदलाव की तैयारियां शुरू हो रही हैं. इसके लिए नई रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें ट्रस्ट में बदलाव के सुझाव मांगे गए हैं. खास बात यह है कि चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब 11 जुलाई को पहली बड़ी बैठक होने वाली है. जिसमें ट्रस्ट में बदलावों पर भी फैसला लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है. इसमें सचिव और सीईओ की नियुक्ति के साथ चार्टड एकाउंटेंट, पूर्व बैंक अधिकारियों, मैनेजमेंट ग्रेजुएट जैसे प्रफेशनल्स को ही चढ़ावे की गिनती, मैनेजमेंट और हिसाब किताब का जिम्मा देने की तैयारी है. 

राम मंदिर ट्रस्ट का बैंक भी बदलेगा

राम मंदिर ट्रस्ट के दान का पैसा अब तक स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) के खाते में जमा होता था. लेकिन अब पैसे को किसी दूसरे बैंक में रखने का सुझाव भी आया है. क्योंकि एक सुझाव एसबीआई से ट्रस्ट का करार खत्म करके नए सरकारी-गैर सरकारी बैंक में खातों का ट्रांसफर करने का आया है.  जिसमें बैंक से लेन-देन और गणना में आउटसोर्सिंग व्यवस्था पूरी तरफ खत्म कर दी जाएगी. यानि बैंक पूरी तरह से नया होगा. क्योंकि अब तक दान का पैसा एसबीआई में जमा होता था. लेकिन संबंधित ब्रांच से जुड़े लोगों की संदिग्ध स्थिति दान चोरी में मिली है. ऐसे में बैंक को भी बदलने पर विचार होगा. 

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आज बड़ा दिन: सभी 8 आरोपियों के घर रेड, गोविंदानंद सरस्वती करेंगे मीडिया से बात

राम मंदिर ट्रस्ट का मैनेजमेंट कौन संभालेगा

राम मंदिर ट्रस्ट का मैनेजमेंट पूरी तरह से बदलेगा. क्योंकि महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के बाद अब इसे एक प्रशासनिक ढांचे में बदला जाएगा. जो किसी एक पर टिका नहीं होगा. खास बात यह है कि अब राम मंदिर ट्रस्ट में पैसों का हिसाब किताब पूरी तरह डिजिटल तरीके से रखा जाएगा. ट्रस्ट में पैसे का हिसाब किताब सीए की निगरानी में किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि अब ट्रस्ट में एक परमानेंट सीए की नियुक्ति की जाएगी. चढ़ावे की काउंटिंग करने की जगह पर सीसीटीवी बढ़ाए जाएंगे और उसमें भी प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी. अभी तक आउटसोर्सिंग कर्मियों की पहचान के लिए मंदिर ट्रस्ट की कार्ड जारी करता था, अब सबकी ड्रेस और नए डिजिटल आईकार्ड भी बनाए जाएंगे. यानि राम मंदिर ट्रस्ट की पूरी व्यवस्था बदली जाएगी. 

11 जुलाई 2026 को बड़ी बैठक 

राम मंदिर ट्रस्ट में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो चुका है. जिसके बाद अब 11 जुलाई 2026 को पहली बड़ी बैठक आयोजित होने वाली है. जिसमें ट्रस्ट में बदलाव को लेकर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं. जिसमें सबसे अहम वित्तीय पारदर्शिता और ऑडिट नियम को लेकर चर्चा होगी. क्योंकि आने वाले समय में ट्रस्ट में बड़े बदलाव होंगे. जिसकी रुपरेखा इसी बैठक में बन सकते हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावा चोरी के मामले में दुख जताया है और भविष्य की योजनाओं को लेकर भक्तों को भरोसा दिलाया है कि भक्तों का दान किया गया सोना-चांदी पूरी तरह से सुरक्षित है. 

8 आरोपी गिरफ्तार 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लगातार एक्शन जारी है. अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिसमें मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिंकू यादव भी शामिल है. सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. SIT भी अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है. जबकि मामले में जांच लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुडे़ मामले में और एक्शन होगा.

ये भी पढ़ेंः चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में कौन-कौन बचा, कितने पद खाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Trust, Ram Mandir Trust Members, Ram Mandir Donation Scam, Champat Rai Anil Mishra Resignation, Ram Mandir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com