विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा केस: 5 जून के CCTV फुटेज ने उठाए कई सवाल, पुलिसवालों के साथ दिखा अविनाश शुक्ला

राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच में कई खुलासे हो रहे हैं. बैंकों से लेकर मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है. अब एक नये सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और पेचीदा कर दिया है.

राम मंदिर चढ़ावा केस: 5 जून के CCTV फुटेज ने उठाए कई सवाल, पुलिसवालों के साथ दिखा अविनाश शुक्ला
इसी कार के पास अविनाश शुक्ला के साथ पुलिस वाले दिख रहे हैं.
  • पांच जून को अविनाश शुक्ला के साथ कुछ पुलिस जवान और काले रंग का बैग सीसीटीवी में कैद हुआ है
  • अविनाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस के लोग नारकोटिक्स विभाग से थे, जो उसके भाई की पूछताछ के लिए आए थे
  • योग केंद्र से पांच जून को कथित रूप से कुछ नकद बरामद की गई, जबकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है

अयोध्या राम मंदिर मामले में कई तरह की जानकारी आ रही है. अब एक नया सीसीटीवी फुटेज आया है. ये सीसीटीवी फुटेज 5 जून का है. इसमें दिख रहा है कि अविनाश शुक्ला के साथ कुछ पुलिस के जवान मौजूद हैं. साथ में एक काले रंग की बैग भी है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रस्ट को पहले से पता था कि राम मंदिर के चढ़ावा में हेराफेरी हो रही थी. 

क्या अविनाश शुक्ला ने बोला झूठ

बताया जा रहा है कि कौशलपुरी इलाके में 5 जून को सादे कपड़ों में कुछ लोग और एक-दो पुलिस के जवान अविनाश शुक्ला को लेकर आए थे. योग केंद्र पर एक CCTV में ये वाक्या कैद हो गया. योग केंद्र की तरफ से तब अविनाश से पूछा गया था कि ये लोग कौन थे और पुलिस क्यों आई है. तब अविनाश ने कहा था कि ये नारकोटिक्स विभाग के लोग हैं. मेरा भाई नशा करता था, इसलिए पूछताछ करने आए हैं. 

क्या कैश रिकवरी की गई

लेकिन एक थ्योरी ये भी आ रही है कि ये लोग ट्रस्ट के थे और अविनाश की चोरी की जानकारी के बाद ये लोग यहां कुछ बरामदगी करने आए थे. 5 जून को योग केंद्र से कुछ कैश रिकवरी की भी बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस आधिकारिक तौर पर मना कर रही है. कुछ पुलिस कर्मी भी मौके पर दिख रहे हैं. उन्हें भी वेरीफाई किया जा रहा है.

आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी

राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने रविवार को टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इस दौरान, टिन्नू के घर से पुलिस ने कुछ ज्वैलरी और कागजात बरामद किए हैं. साथ ही कुछ कैश और प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि क्या-क्या रिकवर हुआ है इसका शाम तक एसेसमेंट किया जाएगा और रात में पुलिस तय करेगी कि कल आरोपियों की पुलिस रिमांड ली जाए कल या नहीं.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव की तैयारी

अब 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' में भी बड़े बदलाव की तैयारियां शुरू हो रही हैं. इसके लिए नई रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें ट्रस्ट में बदलाव के सुझाव मांगे गए हैं. खास बात यह है कि चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब 11 जुलाई को पहली बड़ी बैठक होने वाली है. जिसमें ट्रस्ट में बदलावों पर भी फैसला लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है. इसमें सचिव और सीईओ की नियुक्ति के साथ चार्टड एकाउंटेंट, पूर्व बैंक अधिकारियों, मैनेजमेंट ग्रेजुएट जैसे प्रफेशनल्स को ही चढ़ावे की गिनती, मैनेजमेंट और हिसाब किताब का जिम्मा देने की तैयारी है. 

ये भी पढ़ें-

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्रा के चाचा की पहली पत्नी ने खोले राज, बताया कहां-क्‍या खरीदा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RAM MANDIR AYODHYA, Ram Mandir Ayodhya Chori, Ram Mandir Ayodhya Details, Ram Mandir Donation Row, Ram Mandir Donation Theft Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com