विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2017

दूसरे दिन भी नहीं बुझी चेन्नई की दुकान में लगी आग, इमारत की पांच मंज़िलें ढहीं

दुकान जिस इमारत में है, उसकी ऊपरी पांच मंज़िलें गुरुवार को नाकाबिल-ए-बर्दाश्त गर्मी की वजह से ढह गईं. वैसे, घटना में फिलहाल किसी के भी घायल होने की ख़बर नहीं है, और हाइड्रॉलिक लिफ्टों की मदद से अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है.

दूसरे दिन भी नहीं बुझी चेन्नई की दुकान में लगी आग, इमारत की पांच मंज़िलें ढहीं
सात-मंज़िला इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से बुधवार तड़के 4 बजे आग लगी थी...
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बीचोंबीच एक व्यस्त बाज़ार में कपड़ों की एक बड़ी दुकान में लगी भयंकर आग पर दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका है, और यह दुकान जिस इमारत में है, उसकी ऊपरी पांच मंज़िलें गुरुवार को नाकाबिल-ए-बर्दाश्त गर्मी की वजह से ढह गईं. वैसे, घटना में फिलहाल किसी के भी घायल होने की ख़बर नहीं है, और हाइड्रॉलिक लिफ्टों की मदद से अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है.

चेन्नई सिल्क्स नामक यह दुकान जिस इमारत में है, उसमें में घना धुआं उठते देखा जा सकता है. सात-मंज़िला इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई थी. पुलिस ने व्यस्त टी नगर इलाके को असुरक्षित घोषित कर नाकाबंदी कर दी थी, जिसकी वजह से दो दिन के लिए शेष सभी दुकानें तथा ऑफिस भी बंद हो गए. बताया जा रहा है कि इलाके में फैले धुएं की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे पा रहा है.

आग बुझाने की कोशिश में 150 से भी ज़्यादा फायरटेंडर लगे हुए हैं, और 100 से भी ज़्यादा पानी के टैंकर भी इस्तेमाल किए जा चुके हैं , लेकिन संकरी गलियों की वजह से आपातकालीन उपकरणों को घटनास्थल तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं.

समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एक फायरमैन के हवाले से कहा, "हमें पानी को जलती इमारत के भीतर तक पहुंचाने के लिए इमारत के सामने वाले हिस्से में कुछ ढहाना पड़ा था..." अधिकारियों का कहना है कि शोरूम में प्लास्टिक के सामान और कपड़ों का स्टॉक था, तथा इमारत में फॉल्स सीलिंग भी है, जिसने जल्दी आग पकड़ ली.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Shop Fire, Chennai Fire, Chennai Building Fire, Fire In Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com