विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

आईएसआईएस को फंडिग के आरोप में एटीएस ने हारून रशीद को हिरासत में लिया

एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि आईएसआईएस फंडिग के मामले में पिछले वर्ष नवम्बर में सीकर से जमील अहमद की गिरफ्तारी हुई थी. अहमद से हुई पूछताछ में हारून रशीद का नाम सामने आया.

आईएसआईएस को फंडिग के आरोप में एटीएस ने हारून रशीद को हिरासत में लिया
एटीएस ने हारून रशीद को लिया हिरासत में
  • आईएसआईएस के फंडिग मामले में पूछताछ के लिये चेन्नई से किया गिरफ्तार
  • पूछताछ में हारून रशीद का नाम सामने आया
  • भारत से दुबई धन स्थानांतरण किया करता था
जयपुर: राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा आतंकवाद निरोधक इकाई (एटीएस) ने आईएसआईएस को फंडिग मामले में पूछताछ के लिये चेन्नई से हारून रशीद को हिरासत में लिया है.

एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि आईएसआईएस फंडिग के मामले में पिछले वर्ष नवम्बर में सीकर से जमील अहमद की गिरफ्तारी हुई थी. अहमद से हुई पूछताछ में हारून रशीद का नाम सामने आया.

उन्होंने कहा कि एटीएस ने हारून रशीद को सोमवार को चेन्नई में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था. एटीएस हारून से पूछताछ के लिए मंगलवार जयपुर के लिए चल पड़ी है. उससे यहीं पूछताछ की जाएगी.

गौरतलब है कि एटीएस ने इससे पूर्व इकबाल उर्फ ट्रैवल हक को चीन के वेस्टर्न यूनियन और हवाला के जरिये भारत से दुबई धन स्थानांतरण के मामले में गिरफ्तार किया था. दुबई में काम करने वाले जमील अहमद को इकबाल उर्फ ट्रैवल हक चीन के वेस्टर्न यूनियन और हवाला के जरिये भारत से दुबई धन स्थानांतरण किया करता था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATS, Ats Arrested, ISIS Funding, ISIS, Dubai, Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com