चेन्नई:
बेंगलुरु जा रही एक ट्रेन के 11 डिब्बे आज वेल्लोर के निकट पटरी से उतर गए, जिससे कई लोग घायल हो गए और रेल यातायात बाधित हो गया।
11 डिब्बे पटरी से उतरे
दिल्ली में रेल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, कन्याकुमारी-बेंगलूरु सिटी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे तमिलनाडु में सोमनायकनपट्टी और पत्चूर के निकट पटरी से उतर गए। हालांकि स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यात्रियों को बेंगलुरु ले जाने के इंतजाम किए गए
रेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि वरिष्ठ अधिकारी बेंगलूरु से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित नत्रामपल्ली में दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बेंगलूरु ले जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
पटरी में दरार की आशंका
सूत्रों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि पटरी में दरार आने के कारण रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे लेकिन रेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
इस बीच, रेल विभाग ने चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस समेत करीब 15 ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द घोषित कर दिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि रेल विभाग ने दुर्घटना के बाद एक हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया है। दुर्घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं... 080-23339162, 080-22873103, 0471-2320012, 0487-2430060, 04842100316

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तमिलनाडु, ट्रेन पटरी से उतरी, कन्याकुमारी-बैंगलोर एक्सप्रेस, Tamilnadu, Kanyakumari Bangalore Express