Jana Nayagan Released Date: तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जना नायगन' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का मौका मिल गया है. इसी रलीज डेट को लेकर मेकर्स ने एक्स पर कन्फर्म करते हुए बताया कि जना नायगन भारत भर के सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज होगी, जो इसके ओवरसीज डेब्यू से एक दिन पहले है. फिल्म छह महीने की देरी से रीलीज हो रही है. इस तरह थलापती के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है जिन्हें फिल्म की रिलीज का लंबे समय से इंतजार था.
Tested by fire.
— KVN Productions (@KvnProductions) July 15, 2026
Forged by time.
Built for history.
The tougher the battle,
The louder the victory.#JanaNayaganFromJuly23#JanaNayakuduFromJuly23#JanNetaFromJuly23
The Hon'ble Chief Minister @actorvijay @KvnProductions #HVinoth @hegdepooja @anirudhofficial @thedeol… pic.twitter.com/21xjixgUBM
जना नायगन की रिलीज डेट
फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिलीज डेट की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि आग में तपी. समय के साथ निखरी. इतिहास रचने के लिए बनी. लड़ाई जितनी मुश्किल, जीत उतनी ही जबरदस्त. जना नायगन 23 जुलाई से.'
NDTV के सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के थिएटर में 'जना नायगन' के लिए सुबह 5 बजे का कोई खास शो नहीं होगा. राज्य में फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे शुरू होगा. उन्होंने बताया कि कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमा हॉल में सुबह 5 बजे से ही शो दिखाए जाएंगे.
किस कारण रिलीज में हुई देरी
पहले यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन न मिलने और मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई की वजह से इसमें 6 महीने की देरी हो गई. लेकिन अब यह 23 जुलाई को सीनेमाघरों में ड्रॉप होने के लिए तैयार है.
फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान पर निर्माता वेंकट के. नारायण ने कहा, 'सिनेमा में कुछ ही ऐसे पल आते हैं, जो सही मायनों में इतिहास बन जाते हैं और ‘जना नायगन' उन्हीं में से एक है. थलापति विजय जब बड़े पर्दे पर अपनी आखिरी फिल्म के लिए तैयार हैं, तो इस खास सफर का हिस्सा बनना और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों तक इस फिल्म को पहुंचाना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है. सिनेमा से शुरू हुआ उनका यह सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना और आखिरकार उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक ले गया. यह लोगों के साथ उनके असाधारण जुड़ाव का सबसे बड़ा प्रमाण है. हमें पूरा विश्वास है कि ‘जना नायगन' दर्शकों के लिए एक यादगार थिएट्रिकल अनुभव होगी और उनके शानदार करियर को एक बेहतरीन सलाम साबित होगी.'
क्या है जना नायगन की कहानी
इस फिल्म में मुख्य भूमिका साउथ सुपरस्टार थलपति विजय निभा रहे है, जो वर्तमान में राज्य के सीएम है. थलापती के फैंस उन्हें इसआखिरी बार फिल्म 'जना नायगन' के जरिए बड़े पर्दे पर एक एक्शन-थ्रिलर करते हुए देखेंगे. यह फिल्म एक्शन थ्रिलर बेस्ड है. जिसकी कहानी दो वैचारिक रूप से विरोधी लोगों (एक जननायक और एक तानाशाह) के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक बच्चे के डर की वजह से पुराने संघर्ष फिर से जाग उठते हैं, जो एक पूर्व पुलिस वाले (विजय) को इस युद्ध में खींच लेते हैं. बस इसी उठा पठक के बीच की कहानी है जन नायगन.
यह भी पढ़ें: CM विजय की जन नायगन को आखिरकार मिला CBFC सर्टिफिकेट, जानें कौनसे होंगे 12 एडिट और कितने मिनट की होगी फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं