विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2015

पंजाब में अकाली दल के 34, 'आप' के 21 नेता कांग्रेस में शामिल

पंजाब में अकाली दल के 34, 'आप' के 21 नेता कांग्रेस में शामिल
संगरूर जिले में 'आप' के 21 नेता कांग्रेस में शामिल हुए
चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस के मुखर नेता सुखपाल खैरा के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के एक दिन बाद राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि सत्तारूढ़ अकाली दल के साथ-साथ 'आप' के अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सुमान में अकाली दल के 34 सदस्य, जबकि संगरूर जिले में आप के 21 नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में शामिल होनेवालों में एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के पूर्व सदस्य इंदर मोहन सिंह भी हैं।

अमरिंदर सिंह ने इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस की ओर से बठिंडा में आयोजित एक बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद जगमीत बरार को नहीं आमंत्रित करने के लिए माफी भी मांगी। अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।" इस दौरान बरार उनके बगल में बैठे रहे। अमरिंदर ने कहा कि खैरा के कांग्रेस छोड़ने से पंजाब में पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, कांग्रेस, अमरिंदर सिंह, अकाली दल, आम आदमी पार्टी, Punjab, Congress, AAP, Akali Dal, Amrinder Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com