विज्ञापन

हवाई सफर के लिए सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस में IndiGo छठे नंबर पर, जानें कौन है नंबर-1

टाइम मैगजीन की 2027 की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस की रैंकिंग में एमिरेट्स ने पहला स्थान हासिल किया है. कतर एयरवेज दूसरे और एयर न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर रही. भारत की IndiGo सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस की कैटेगरी में छठे स्थान पर रही. यह टॉप-25 में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय एयरलाइन है.

हवाई सफर के लिए सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस में IndiGo छठे नंबर पर, जानें कौन है नंबर-1
दुनिया की टॉप एयरलाइंस में भारत की IndiGo का जलवा
नई दिल्ली:

दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन कौन सी है? इसका जवाब टाइम (TIME) मैगजीन की 2027 की नई रैंकिंग में मिल गया है. इस लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन एमिरेट्स (Emirates) ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, कतर एयरवेज दूसरे और एयर न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर रही. भारत की एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है. उसे दुनिया की सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस की कैटेगरी में छठा स्थान मिला है. 

टाइम मैगजीन ने डेटा जुटाने वाले प्लेटफॉर्म स्टैटिस्टा (Statista) के साथ मिलकर यह रैंकिंग जारी की है. इसमें सिंगापुर एयरलाइंस चौथे और कैथे पैसिफिक एयरवेज पांचवें नंबर पर रही. वहीं, डेल्टा एयरलाइंस छठे, साउथ अफ्रीकन एयरवेज सातवें और चाइना सदर्न एयरलाइंस आठवें स्थान पर रही. एयर चाइना को नौवां और अमेरिकन एयरलाइंस को दसवां स्थान मिला. 

दुनिया की टॉप-10 एयरलाइंस कौन सी हैं?

रैंक  एयरलाइन  स्कोर
1एमिरेट्स94.29
2कतर एयरवेज94.16
3एयर न्यूजीलैंड93.47
4सिंगापुर एयरलाइंस93.32
5कैथे पैसिफिक एयरवेज92.63
6डेल्टा एयरलाइंस92.17
7साउथ अफ्रीकन एयरवेज92.16
8चाइना सदर्न एयरलाइंस92.03
9एयर चाइना91.99
10अमेरिकन एयरलाइंस91.89

सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस में IndiGo छठे नंबर पर

टाइम की रैंकिंग में अलग-अलग कैटेगरी भी शामिल हैं. इनमें सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस, बिजनेस ट्रैवल के लिए बेहतरीन एयरलाइंस और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए सबसे अच्छी एयरलाइंस जैसी कैटेगरीज शामिल हैं. भारत की इंडिगो को सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस की कैटेगरी में छठा स्थान मिला है. खास बात यह है कि 2027 की टाइम एयरलाइंस लिस्ट की किसी भी कैटेगरी में टॉप-25 में जगह बनाने वाली इंडिगो इकलौती भारतीय एयरलाइन है.

कैसे तैयार की गई एयरलाइंस की रैंकिंग?

इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए यात्रियों के अनुभव और उड़ानों से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया. सर्वे में अलग-अलग महाद्वीपों के यात्रियों से पिछले 2 साल में 5 एयरलाइंस के साथ उनके अनुभव के बारे में पूछा गया. यह सर्वे 27 जुलाई से 4 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन पैनल की मदद से किया गया. इसके अलावा, ग्लोबल ट्रैवल डेटा कंपनी ओएजी ने जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच संचालित 3 करोड़ से ज्यादा उड़ानों के आंकड़ों का विश्लेषण किया. यात्रियों के फीडबैक और उड़ानों से जुड़े आंकड़ों को मिलाकर यह रैंकिंग तैयार की गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Airlines, Emirates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com