विज्ञापन

कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टेर्नस, सितंबर में लेंगे टिम कुक की जगह

Apple New CEO: एपल के नए सीईओ जॉन टेर्नस होंगे, जो 1 सितंबर 2026 से पद संभालेंगे. टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे और कंपनी को साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे।

कौन हैं Apple के नए सीईओ जॉन टेर्नस, सितंबर में लेंगे टिम कुक की जगह
  • एपल के नए सीईओ जॉन टेर्नस होंगे, जो इस पद को 1 सितंबर 2026 से संभालेंगे
  • वर्तमान सीईओ टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और सहयोग करेंगे
  • जॉन टेर्नस पिछले पच्चीस वर्षों से एपल कंपनी में कार्यरत अनुभवी अधिकारी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

टेक कंपनी एपल के नए सीईओ (Apple CEO) जॉन टेर्नस (John Ternus) होंगे. अब तक एपल के सीईओ की भूमिका निभा रहे  टिम कुक (Tim Cook) अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. जॉन टेर्नस 1 सितंबर 2026 से कंपनी में सीईओ का पद संभालेंगे. हालांकि, कंपनी के बयान में कहा गया है कि टिम कुक, जॉन टेर्नस के साथ मिलकर काम करेंगे, ये दोनों मिलकर कंपनी को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे. जॉन टेर्नस एपल में ही अभी काम कर रहे हैं और एक अनुभवी अधिकारी हैं.      


जॉन टेर्नस को है लंबा एक्‍सपीरियंस 

जॉन टेर्नस एपल के उन लंबे अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं, जो पिछले 25 सालों से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. ऐसे एंप्‍लाय जिन्‍होंने कंपनी को आसमान की बुलंदियों पर जाते देखा है. एपल की जर्नी का जॉन टेर्नस एक खास हिस्‍सा रहे हैं. इसलिए उन्‍होंने अब बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. जॉन टेर्नस ने 2001 में कंपनी के प्रोडक्ट डिजाइन टीम से जुड़कर अपना सफर शुरू किया. इसके बाद वह साल  2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने. साल 2021 में कंपनी ने उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में प्रमोट किया गया. लगभग 20 सालों से ज्यादा समय में उन्होंने एपल के लगभग हर बड़े प्रोडक्ट पर काम किया है. एपल के इन प्रोडक्‍ट्स ने मार्केट में धूम मचाई है. 

टेर्नस ने CEO चुने जाने पर क्‍या कहा?

जॉन टर्नस ने एपल के कई मेन प्रोडक्‍ट्स के डेवलेपमेंट में बड़ी भूमिका निभाई. इनमें iPhone, Mac, iPad, Apple Watch और AirPods शामिल हैं. ये प्रोडक्‍ट्स दुनियाभर में धूम मचा रहे हैं. एपल का अगला सीईओ चुने जाने पर टर्नस ने कहा, "एपल के मिशन को आगे बढ़ाने का यह अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं. मैं उन मूल्यों और दूरदृष्टि के साथ नेतृत्व करने का वादा करता हूं, जिन्होंने आधी सदी से इस खास जगह को परिभाषित किया है. 

ये भी पढ़ें :- Apple CEO Change:15 साल बाद टिम कुक ने छोड़ा CEO पद, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

मजबूती और विश्वसनीयता पर टेर्नस का फोकस

कंपनी ने मौजूदा सीईओ टिम कुक ने कहा, "एपल का सीईओ बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. मैं एप्पल से दिल से प्यार करता हूं. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि जॉन टेर्नस कंपनी को भविष्य में नेतृत्व देने के लिए सही व्यक्ति हैं." दरअसल, टेर्नस ने प्रोडक्ट्स की मजबूती और विश्वसनीयता पर भी खास ध्यान दिया है.  उन्होंने रीसाइकल्ड एल्युमिनियम का इस्‍तेमाल बढ़ाया, साथ ही Apple Watch Ultra 3 में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम जैसे नए मटेरियल्स का इस्तेमाल किया. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि एपल के प्रोडक्‍ट्स में आगे भी ऐसे ही एक्‍सपेरिमेंट्स देखने को मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें :- बिना इंटरनेट भी चलेगा iPhone! जल्द आ सकता है Maps और Photo शेयर करने का धमाकेदार फीचर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com