अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए टैरिफ ऐलान ने गुरुवार को वॉल स्ट्रीट (US Markets Crash) को हिला कर रख दिया. ट्रेडिंग की शुरुआत में ही अमेरिकी शेयर बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर तक की मार्केट वैल्यू साफ हो गई. ट्रंप के इस कदम ने ग्लोबल रीसिप्रोकल टैरिफ वॉर (Tariff War) की आशंका बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों में डर और घबराहट का माहौल बन गया.
बीते दिन यानी गुरुवार को S&P 500, Dow Jones और Nasdaq जैसे बड़े इंडेक्स धड़ाम हो गए. Dow Jones 1,700 पॉइंट गिर गया और अब वो करेक्शन जोन में पहुंच चुका है यानी अपनी पिछले हाई से 10% गिर चुका है. S&P 500 में 5% और Nasdaq में करीब 6% की गिरावट देखने को मिली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टेक और रिटेल सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर
ट्रंप के टैरिफ से टेक और रिटेल सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है. Apple के शेयर 9% से ज्यादा टूटे .Apple को अकेले करीब $40 बिलियन का नुकसान झेलना पड़ सकता है, क्योंकि उसके प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग एशियाई देशों में होती है. इसका मतलब iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं और इससे कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ेगा.
वहीं, Nike 14% तक गिर गया. Dell और HP जैसे PC ब्रांड करीब 17% गिर गए. जबकि Gap जैसे फैशन ब्रांड के शेयर 20% तक गिरे. Amazon, Walmart और Target जैसी कंपनियों के शेयर भी गिरे क्योंकि ये अपने प्रोडक्ट्स के लिए चीन जैसे देशों पर निर्भर हैं. टैरिफ से इनके खर्चे बढ़ेंगे और प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं.
बैंकिंग और Auto सेक्टर भी लुढ़के
JP Morgan Chase, Citigroup और Bank of America जैसे बड़े बैंक भी गिरे क्योंकि मंदी की आशंका से निवेशकों में डर है. Auto कंपनियों जैसे Ford, General Motors और Tesla पर भी टैरिफ का असर दिखा और इनके शेयर 3-6% तक टूट गए. Jeep बनाने वाली Stellantis ने कनाडा और मेक्सिको की कुछ फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन रोकने का ऐलान कर दिया है.
Dollar और क्रिप्टो को भी झटका
डॉलर इंडेक्स गिरकर 102 के नीचे आ गया.अमेरिकी डॉलर यूरो के मुकाबले 2.6% तक गिरा, जो 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट है. बिटकॉइन 4.5% और ईथर 5.5% गिर गया.
वहीं, सेफ हेवन एसेट गोल्ड की कीमत 3,167 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, लेकिन बाद में थोड़ा प्रॉफिट बुकिंग हुआ. वहीं, कच्चा तेल (WTI Crude) 6.9% गिरकर $66.74 पर आ गया क्योंकि मंदी की आशंका से डिमांड घटने का डर है.
क्या है ट्रंप का नया टैरिफ फॉर्मूला?
ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि अमेरिका अब सभी इंपोर्ट्स पर कम से कम 10% टैरिफ लगाएगा. कुछ देशों जैसे चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और EU से आने वाले प्रोडक्ट्स पर ये रेट 25% तक जा सकता है. चीन पर 54% तक टैरिफ लगाया गया है जबकि वियतनाम पर 46%, कंबोडिया पर 49% और इंडोनेशिया पर 32% टैरिफ लगाया गया है.
दुनियाभर के बाजारों में भूचाल
ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद अमेरिका के साथ-साथ जापान, यूरोप और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी गिरावट आई. टोक्यो का निक्केई 4% से ज्यादा गिरा जबकि पेरिस और फ्रैंकफर्ट जैसे यूरोपीय बाजारों में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई. वहीं, ग्लोबल मार्केट क्रैश होने का असर आज भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं