विज्ञापन

TikTok ने 94 लाख यूजर्स का डेटा जुटाया, ऐड दिखाया... 67 करोड़ का जुर्माना! Apple की Siri भी घिरी

दक्षिण कोरिया ने TikTok पर यूजर डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में 7 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. इसी मामले में Apple और पहले Coupang पर भी प्राइवेसी नियम तोड़ने को लेकर कार्रवाई की गई है.

TikTok ने 94 लाख यूजर्स का डेटा जुटाया, ऐड दिखाया... 67 करोड़ का जुर्माना! Apple की Siri भी घिरी
टिकटॉक पर यूजर डेटा के गलत इस्तेमाल के आरोप!
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दक्षिण कोरिया के प्राइवेसी वॉचडॉग ने TikTok पर यूजर डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के मामले में 10.3 बिलियन वॉन (करीब 7 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि कंपनी ने यूजर्स की जानकारी लेकर उन्हें पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाए, लेकिन इसकी सही जानकारी लोगों को नहीं दी.

94.5 लाख यूजर्स का बिहेवियर डेटा किया कलेक्ट

दक्षिण कोरिया के पर्सनल इन्फॉर्मेशन प्रोटेक्शन कमीशन के मुताबिक, TikTok Pte. Ltd. ने थर्ड पार्टी वेबसाइट्स और ऐप्स पर दिए गए टूल्स के जरिए दक्षिण कोरिया के करीब 94.5 लाख यूजर्स का बिहेवियर डेटा कलेक्ट किया. कमीशन ने कहा कि इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को उनकी पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाने के लिए किया गया. लेकिन कंपनी ने यूजर्स को इस बारे में ठीक से नहीं बताया. इसी वजह से उस पर पर्सनल इन्फॉर्मेशन कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा और जुर्माना लगाया गया.

Apple की Siri सर्विस पर भी हुई कार्रवाई

कमीशन ने Apple की दो सब्सिडियरी कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. दोनों कंपनियों पर मिलाकर 252 मिलियन वॉन का जुर्माना लगाया गया. जांच में पता चला कि Apple ने अगस्त 2019 तक Siri इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की वॉइस रिकॉर्डिंग और उन रिकॉर्डिंग्स के टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट उनकी मंजूरी के बिना कलेक्ट किए. अक्टूबर 2019 से कंपनी ने वॉइस रिकॉर्डिंग के लिए यूजर्स की सहमति लेना शुरू कर दिया. लेकिन ट्रांसक्रिप्ट के लिए ऐसा नहीं किया गया.

पिछले महीने Coupang पर लगा था रिकॉर्ड जुर्माना

पिछले महीने दक्षिण कोरिया के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने ई-कॉमर्स कंपनी Coupang Corp. पर प्राइवेसी नियम तोड़ने के मामले में रिकॉर्ड 624.7 बिलियन वॉन (करीब 410 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया था. इसमें 423.6 बिलियन वॉन का जुर्माना बड़े डेटा ब्रीच के लिए लगाया गया, जबकि 201.1 बिलियन वॉन बिना अनुमति यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी रिकॉर्ड करने और दूसरे नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया. यह जुर्माना अब तक किसी एक कंपनी पर लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना है.

3.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हुए थे प्रभावित

कमीशन के मुताबिक, Coupang के डेटा ब्रीच से 3.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए थे. वॉचडॉग की चीफ सॉन्ग क्युंग-ही ने कहा कि जांच में पता चला कि यह मामला किसी बड़े हैकिंग अटैक की वजह से नहीं हुआ. इसकी वजह कंपनी का कमजोर सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम था. वहीं Coupang ने रिकॉर्ड जुर्माने पर अफसोस जताया है. कंपनी ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के जरिए पूरे मामले के तथ्यों को साफ करेगी.

ये भी पढ़ें: DA Hike: सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, GAIL-BHEL से NTPC, IRCTC तक, इन 32+ कंपनियों में कर्मियों की बढ़ जाएगी सैलरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok Fined, TikTok User Data, South Korea Laws, Personalized Ads, Data Privacy And Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com