विज्ञापन

टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन नियुक्‍त किया, 5 साल बढ़ा कार्यकाल, IPO लाने पर भी बड़ा फैसला

टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. पिछले महीने उन्होंने दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया था, जिसे अब बदल दिया गया है .

Tata Sons Board Meeting: टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन पद पर नियुक्‍त किया है.
(NDTV File Photo)

टाटा संस की बोर्ड मीटिंग से बड़ी खबर सामने आई है. टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. पिछले महीने उन्होंने दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया था, जिसे अब बदल दिया गया है. गुरुवार को मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने NDTV को ये जानकारी दी. सूत्र ने बताया कि टाटा संस बोर्ड ने मुंबई में गुरुवार को हुई मीटिंग में चंद्रशेखरन का कार्यकाल अगले 5 साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है. 

बोर्ड मीटिंग को लेकर टाटा संस ने क्‍या बताया?

टाटा संस ने बयान जारी कर बताया कि चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति को लेकर जुलाई 2025 से ही प्रक्रिया चल रही थी. सर्वसम्‍मति के अभाव में मामला अटकता रहा. फिर चंद्रा ने जब अगस्‍त में फिर से नियुक्ति को लेकर अनिच्‍छा जताई तो बोर्ड ने उनसे फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था. चंद्रशेखरन ने आज हुई बोर्ड मीटिंग में अनुरोध स्‍वीकार कर लिया. 

टाटा संस की लिस्टिंग को भी बोर्ड की मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, बोर्ड मीटिंग में टाटा संस की लिस्टिंग को भी मंजूरी दी गई है. यानी कि टाटा संस अब IPO लाने की तैयारी शुरू कर सकती है. बता दें कि बैंक रेगुलेटर RBI ने टाटा संस की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की अर्जी को पिछले हफ्ते खारिज कर दिया था, जिस फैसले से स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की संभावना फिर से बन गई है. 

बोर्ड की मीटिंग में क्‍या हुआ? 

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, गुरुवार को टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त करने के पक्ष में वोट किया. पिछले महीने चंद्रशेखरन ने डायरेक्टर्स से कहा था कि वे तीसरा कार्यकाल नहीं चाहते. सूत्रों ने बताया, 'बोर्ड के सदस्यों का तर्क था कि लीडरशिप में निरंतरता से लिस्टिंग की प्रक्रिया से पहले संभावित निवेशकों को भरोसा मिलेगा. जब कोई कंपनी IPO लाती है, तो संभावित निवेशक मैनेजमेंट में निरंतरता का भरोसा चाहते हैं. 

नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमिटी, 63 वर्षीय चंद्रशेखरन से अगस्त में बोर्ड को बताए गए फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहेगी. ये फैसला RBI के आदेश से पहले और कंपनी के रेगुलेटरी रास्ते के बारे में अलग तरह की धारणाओं के आधार पर लिया गया था. सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चंद्रशेखरन ने पिछले महीने दिया था इस्‍तीफा  

चंद्रशेखरन ने पिछले महीने चेयरमैन पद से इस्‍तीफा दे दिया था. उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक का है. अब बोर्ड के फैसले के अनुसार, वो फरवरी, 2032 तक पद पर बने रह सकते हैं. बता दें कि चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे. इसके बाद 2009 में वह TCS के CEO बने और 2017 में टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी.  

अब देखिए ये वीडियो: कौन हैं नोएल टाटा, रतन टाटा से क्‍या है रिश्‍ता?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Sons Chairman, Tata Sons Chairman Letter, N Chandrasekaran Extension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com