विज्ञापन

मुंद्रा पोर्ट पर अदाणी ग्रुप के ऐलान से भागे अदाणी पोर्ट के शेयर, शुरू होगा खाली कंटेनर्स का डेडिकेटेड यार्ड, फायदे जानिए

अदाणी ग्रुप की कंपनी APSEZ ने मुंद्रा पोर्ट पर डेडिकेटेड एम्टी कंटेनर यार्ड शुरू करने की घोषणा की है. इससे कंटेनर हैंडलिंग तेज होगी और भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

मुंद्रा पोर्ट पर अदाणी ग्रुप के ऐलान से भागे अदाणी पोर्ट के शेयर, शुरू होगा खाली कंटेनर्स का डेडिकेटेड यार्ड, फायदे जानिए
Adani Ports ने किया बड़ा ऐलान, भागे शेयर
(NDTV File Photo)

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने देश के सबसे बड़े कंटेनर-हैंडलिंग पोर्ट मुंद्रा में डेडिकेटेड एम्टी कंटेनर यार्ड (ECY) और इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग का संचालन शुरू करने की घोषणा की है. इस नई सुविधा से शिपिंग लाइनों, निर्यातकों और ग्राहकों के लिए कंटेनर हैंडलिंग बेहद आसान और तेज हो जाएगी, जो केंद्र के 'विकसित भारत' विजन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

APSEZ वित्त वर्ष 2026 तक भारत के कुल कंटेनर बाजार में 45.5% हिस्सेदारी रखता है. अकेले मुंद्रा पोर्ट देश के कुल कंटेनर ट्रेड का लगभग 35% हिस्सा संभालता है. मुंद्रा में हर साल लगभग 1.6 मिलियन TEU खाली कंटेनरों का कारोबार होता है. कंपनी अपने एंबिश अगले 5 वर्षों में 6 मिलियन TEU से अधिक कंटेनर हैंडलिंग क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है.

नए एम्टी कंटेनर यार्ड से क्या होंगे फायदे?

  • एंट्री से लेकर एग्जिट तक एंड-टू-एंड सर्विस: यह नया यार्ड खाली कंटेनरों के स्टोरेज, मेंटेनेंस, इंस्पेक्शन और निर्यातकों और सीएफएस (CFS) तक उनके सुगम मूवमेंट जैसी सभी सेवाएं एक ही जगह देगा.
  • लॉजिस्टिक्स लागत में आएगी कमी: इस सुविधा के शुरू होने से जहाजों के मुड़ने यानी टर्नअराउंड समय में सुधार होगा, अनावश्यक कंटेनर मूवमेंट कम होंगे और कुल लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी.
  • सुरक्षा बढ़ेगी, अनुपालन बेहतर होगा: ऑन-साइट ऑपरेशन से सुरक्षा, संरक्षा और विनियामक अनुपालन (रेगुलेटरी कंप्लायंस) और ज्‍यादा मजबूत होंगे.
  • तालमेल बिठाने में आसानी: यह यार्ड कस्टम अधिकारियों, शिपिंग लाइनों, टर्मिनल ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करेगा, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा.

APSEZ के CEO बोले- ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार 

APSEZ के पूर्णकालिक निदेशक और CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा कि मुंद्रा में डेडिकेटेड एम्टी कंटेनर यार्ड से पूरा कंटेनर इकोसिस्टम अधिक कुशल बनेगा. मजबूत ट्रेड-इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत की ग्रोथ को गति देने के लिए बेहद अहम है. उन्‍होंने कहा कि APSEZ और उसके पार्टनर (जिनमें CFS और शिपिंग लाइनें शामिल हैं) की ओर से मुंद्रा में चलाए जाने वाले खास 'एम्‍पटी कंटेनर यार्ड' से कंटेनर इकोसिस्टम की कार्यक्षमता बेहतर होगी. इससे कंटेनर तेजी से आ-जा सकेंगे, कंटेनर की अनावश्यक आवाजाही कम होगी और लॉजिस्टिक्स की लागत भी कम होगी. 

अदाणी पोर्ट्स के शेयर उछले 

खाली कंटेनर के लिए डेडिकेटेड यार्ड शुरू करने के ऐलान की खबरों के बीच आज अदाणी पोर्ट्स के शेयर में उछाल देखने को मिला. आज BSE पर कारोबार के दौरान करीब 2% तक की तेजी देखने को मिली और इसी के साथ शेयर 1,716.60 रुपये तक उछल गए. पिछले सेशन में APSEZ के शेयर 1,686.60 रुपये पर क्‍लोज हुए थे और आज शुक्रवार को 1,704.95 रुपये के करीब खुले थे.  

ये भी पढ़ें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Port And SEZ, Adani Port And Special Economic Zone, APSEZ, Business News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com