विज्ञापन

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट युद्ध से फिर सहमा बाजार, खुलते ही 200 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 24,300 से फिसला

Share Market Today: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई है. शेयर बाजार में बिकवाली का सबसे ज्यादा असर रियल्टी, मेटल और एनर्जी स्टॉक्स में देखा गया.

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट युद्ध से फिर सहमा बाजार, खुलते ही 200 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 24,300 से फिसला
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने बाजार के सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया है. आज बाजार खुलते ही सुबह 9:16 बजे तक BSE सेंसेक्स करीब 247 अंक टूटकर 78,245 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी 50 भी 77 अंकों की गिरावट के साथ 24,276 पर फिसल गया.

इन सेक्टर्स और शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा दबाव

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व मेटल और रियल्टी शेयर कर रहे थे. इस कारण सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर्स थे. इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी लाल निशान में थे. दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे.

अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स में शामिल

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों  में ट्रेंट, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और इंडिगो गेनर्स थे. वहीं, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन और इटरनल लूजर्स थे.

टॉप लूजर्स की लिस्ट

  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries)
  • HDFC बैंक और HDFC लाइफ
  • कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
  • बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)
  • BEL और टाटा मोटर्स (TMPV)

वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिल रही थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 303.70 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38.40 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,604 पर था.

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

बाजार में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया तूफानी उछाल है. ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग पर फिर से प्रतिबंध लगाने की खबर ने तेल बाजार में हलचल पैदा कर दी है. अमेरिका-ईरान जंग और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के लगभग बंद होने से ग्लोबल ऑयल मार्केट में सप्लाई ठप होने का डर बैठ गया है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 6.5% उछलकर $96 और अमेरिकी WTI क्रूड पिछले बंद से 8.76% उछलकर $91.20 के स्तर पर जा पहुंचा.

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे थे अच्छे संकेत

दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजार में गिरावट ऐसे समय में आई है जब ग्लोबल संकेत पॉजिटिव थे. वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ था, जहां S&P 500 में 1.2% और Nasdaq में 1.52% की तेजी रही. एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी गई. जापान का निक्केई (Nikkei), हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) 1% तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख

पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट खरीदार रहे और उन्होंने ₹683 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने मुनाफावसूली की और ₹4,721 करोड़ की बिकवाली की. 

ये भी पढ़ें- सुजलॉन के शेयरों में 20% का जोरदार उछाल, क्या अब ₹64 पार जाएगा भाव? ब्रोकरेज ने दिया ये नया टारगेट प्राइस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com