विज्ञापन

सुजलॉन के शेयरों में 20% का जोरदार उछाल, क्या अब ₹64 पार जाएगा भाव? ब्रोकरेज ने दिया ये नया टारगेट प्राइस

Suzlon Shares Rally: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म  जेएम फाइनेंशियल(JM Financial) ने सुजलॉन के स्टॉक पर अपनी 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानान है कि मौजूदा स्तर से अभी भी इसमें करीब 30% की और बढ़त की संभावना है.

सुजलॉन के शेयरों में 20% का जोरदार उछाल, क्या अब ₹64 पार जाएगा भाव?  ब्रोकरेज ने दिया ये नया टारगेट प्राइस
Suzlon Energy Share price Target 2026: ब्रोकरेज ने अगले 12 महीनों के लिए इसका टारगेट प्राइस ₹64 तय किया है.
नई दिल्ली:

विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Share Price) के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. पिछले महज 5 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक ने 19.97% की छलांग लगाई है, वहीं बीते एक महीने में यह करीब 28% तक चढ़ चुका है. बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल को सुजलॉन का शेयर ₹53.35 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ. निवेशकों के इस भरोसे के पीछे भारत की बदलती पावर सप्लाई और विंड एनर्जी में आने वाला बड़ा उछाल है.

ब्रोकरेज की 'BUY' रेटिंग, ₹64 तक जा सकता है सुजलॉन के शेयरों का भाव

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म  जेएम फाइनेंशियल(JM Financial) ने सुजलॉन के स्टॉक पर अपनी 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने अगले 12 महीनों के लिए इसका टारगेट प्राइस ₹64 तय किया है. यानी मौजूदा स्तर से अभी भी इसमें करीब 30% की और बढ़त की संभावना है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में बिजली की मांग जिस तरह बढ़ रही है, उसमें सुजलॉन एक बड़े प्लेयर के रूप में उभर रहा है.

मिडिल ईस्ट संकट से सुजलॉन को फायदा

हैरानी की बात यह है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का फायदा सुजलॉन को मिल रहा है. दरअसल, इस तनाव की वजह से भारत में गैस आधारित बिजली उत्पादन (Gas-based power generation) प्रभावित हुआ है. शाम के समय जब सोलर एनर्जी काम नहीं करती, तब देश में करीब 8 GW बिजली की कमी हो रही है. ऐसे में  विंड एनर्जी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है, क्योंकि शाम और रात के वक्त हवा की रफ्तार तेज होती है और सुजलॉन इसी कमी को पूरा करने में मदद कर रहा है.

विंड एनर्जी पर सरकार का बड़ा फोकस

बिजली मंत्रालय अब विंड एनर्जी की क्षमता बढ़ाने पर तेजी से काम कर रहा है. सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में 2.4 GW नई विंड क्षमता जोड़ने का है. अनुमान है कि पूरे वित्त वर्ष 2027 में 8-10 GW के विंड प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं, जो अब तक का एक रिकॉर्ड होगा. विंड एनर्जी की खासियत यह है कि यह मॉनसून के दौरान भी भरपूर बिजली देती है, जब सोलर और गैस आधारित बिजली की सप्लाई में दिक्कत आती है.

कैश फ्लो बढ़ने और नए ऑर्डर्स मिलने का रास्ता साफ

सुजलॉन के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब कंपनी अपने ऑर्डर्स को तेजी से पूरा कर रही है. पहले डिलीवरी और इंस्टॉलेशन के बीच जो गैप था, वह अब कम हो रहा है. वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी के काम में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के पास कैश फ्लो बढ़ेगा और नए ऑर्डर्स मिलने का रास्ता साफ होगा. जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक, अगले तीन साल सुजलॉन के लिए ग्रोथ वाले रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में उबाल, WTI 7.5% चढ़ा, ब्रेंट क्रूड भी 96 डॉलर के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suzlon Energy Share Price, Suzlon Share Target Price, Suzlon Energy Share News, Suzlon Energy Share Price Target 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com