भारतीय मार्केट के लिए इस समय हवाओं का रुख अलग चल रहा है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग करते दिखाई दिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मिडिल ईस्ट में अब शांति वार्ता की जगह एक बार फिर जंग का माहौल बनता दिख रहा है. भयंकर बिकवाली के चलते मार्केट 1% तक गिर गया. हालांकि एक्सपर्ट ने कहा है कि निवेशक अभी मार्केट में बने रहें. केवल तनाव को देखकर शेयर की बिकवाली ना करें. इस गिरावट के बाद अब सबसे बड़ा डर ये है कि क्या निफ्टी 23 हजार के मजबूत लेवल को तोड़कर नीचे चला जाएगा?
लोअर टॉप फॉर्मेशन को लेकर एक्सपर्ट की राय
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान के अनुसार, "इंट्राडे चार्ट्स पर बाजार लगातार लोअर टॉप फॉर्मेशन में है. इससे पता चल रहा है कि अभी के लेवल से मार्केट और नीचे जा सकता है. जब तक निफ्टी 23,250 और सेंसेक्स 73,800 के लेवल से नीचे ट्रेड करेगा, तब तक बाजार का सेंटिमेंट कमजोर बना रहेगा."
चौहान ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 22,950 और सेंसेक्स के लिए 73,000 का लेवल बहुत अहम है. अगर मार्केट इस लाइन को भी पार कर नीचे जाता है, तो एक बार फिर से बड़ी बिकवाली देखने को मिल सकती है. इसके बाद निफ्टी 22,800 और सेंसेक्स 72,500 के लेवल पर जा कर रुकेंगे.
प्रेशर में आकर ना करें बिकवाली
वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय शेयर मार्केट के फंडामेंटल्स अभी भी काफी मजबूत है. ये गिरावट केवल ग्लोबल टेशन की वजह से है. इसका घरेलू अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर नहीं देखने को मिलने वाला. इसलिए निवेशकों को शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव को देखकर डरना नहीं चाहिए. बल्कि लॉन्ग टर्म की प्लानिंग पर फोकस करना चाहिए.
कैसा रहा सोमवार का हाल
सोमवार को सेंसेक्स 0.97% गिरकर 73,524.36 पर और निफ्टी 1.04% की गिरावट के साथ 23,123 पर बंद हुआ. बड़े शेयरों से ज्यादा बुरा हाल ब्रॉडर मार्केट का रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.5% से ज्यादा और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटकर बंद हुआ.
आज निवेशकों की नजर किन लेवल्स पर?
आज के सेशन में निवेशकों की नजरें पूरी तरह से निफ्टी के 23 हजार के लेवल और बैंक निफ्टी के 53,800 के सपोर्ट जोन पर रहेगी. जब तक मार्केट इनके ऊपक है, तब तक बड़ा एक्शन देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन इनके नीचे जाते ही बड़ी बिकवाली का दौर शुरु हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं