विज्ञापन

Stock Market Today: फ्लैट ओपनिंग के बाद बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 270 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

Stock Market Today: 6 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों प्रमुख इंडेक्स में हल्की रिकवरी दर्ज की गई.

Stock Market Today: फ्लैट ओपनिंग के बाद बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 270 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
Stock Market News Today: शुरुआती सुस्ती के बाद शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 6 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त और फ्लैट देखने को मिली.शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 157 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 77,921.41 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) भी 24 अंक (0.10%) की मामूली बढ़त लेकर 24,294.95 के स्तर पर खुला.

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 270 अंक से ज्यादा उछला

बाजार की फ्लैट ओपनिंग के बाद निचले स्तरों पर आई खरीदारी ने कुछ ही मिनटों में कमाल कर दिया. सुबह 9:23 बजे तक दोनों प्रमुख इंडेक्स ने अपनी सुस्ती तोड़ दी और बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 272 अंक यानी 0.35% की छलांग लगाकर 78,036.83 के स्तर पर पहुंच गया.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) भी 76 अंकों (0.31%) की मजबूत बढ़त के साथ 24,347.10 के पार निकल गया. 

डिफेंस और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी, आईटी और मीडिया में गिरावट

बाजार में आई इस तेजी को सबसे ज्यादा सपोर्ट डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर से मिल रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1.04% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है, जबकि निफ्टी बैंक 0.60% और निफ्टी मेटल 0.50% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयर भी हरे निशान में हैं. 

दूसरी ओर, आज आईटी (IT) और मीडिया शेयरों पर दबाव दिख रहा है. निफ्टी आईटी में 0.51% और निफ्टी मीडिया में 0.40% की गिरावट आई है, जबकि ऑयल एंड गैस सेक्टर भी 0.18% नीचे लुढ़क गया है.

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा रौनक (Top Gainers)

सेंसेक्स के कई बड़े शेयरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. बीईएल (BEL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचसीएल टेक (HCL Tech), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एसबीआई (SBI), ट्रेंट (Trent), सन फार्मा (Sun Pharma) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

इन शेयरों में आई गिरावट (Top Losers)

वहीं, बाजार में बढ़त के बावजूद कुछ दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली (Profit Booking) और बिकवाली का दबाव देखने को मिला.कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), टीसीएस (TCS), और इन्फोसिस (Infosys),बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), पावर ग्रिड (Power Grid), आईटीसी (ITC), इंडिगो (IndiGo), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एलएंडटी (L&T), एनटीपीसी (NTPC) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में गिरावट आई जिससे ये सभी टॉप लूजर्स  में शामिल थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com