विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 24,570 के पार

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है.

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 24,570 के पार
Stock Market Today:

Stock Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 3 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 788.70 अंक (1.01%) की बड़ी बढ़त के साथ 78,883.34 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.10 अंक (0.78%) की मजबूती के साथ 24,572.70 पर कारोबार कर रहा था.

किन सेक्टरों में रही तेजी, कहां दिखा दबाव?

बाजार को आज सबसे ज्यादा सपोर्ट मेटल और एफएमसीजी (FMCG) शेयरों से मिला, जो टॉप गेनर्स रहे. इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, ऑटो, डिफेंस, इन्फ्रा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई.दूसरी तरफ, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और वे लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी रौनक

बड़ी कंपनियों  यानी लार्जकैप के साथ-साथ छोटी और मंझोली कंपनियों के शेयरों में भी तेजी का रुख देखा गया.निफ्टी मिडकैप 100 करीब 274 अंक (0.44%) बढ़कर 62,181 पर पहुंचा.वहीं,निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 164 अंक (0.85%) की बढ़त के साथ 19,513 पर आ गया.

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

इंडिगो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, एलएंडटी, टाटा स्टील, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों में खरीदारी रही. वहीं, सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया.

 बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी तेजी?

शेयर बाजार में इस तेजी की मुख्य वजह ग्लोबल टेंशन का कम होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान से बाजार को बड़ी राहत मिली, जिसमें उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले रोकने का ऐलान किया. इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 5% से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड फिसलकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com