Stock market opening today: भारतीय शेयर बाजार में दोपहर के समय जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. आज एक बार फिर मार्केट में बुल्स की वापसी हुई है और निवेशकों में जोश नजर आया. 17 अप्रैल को दोपहर 2:08 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 1,521.08 अंकों (1.97%) की जोरदार छलांग के साथ 78,565.37 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में भी मजबूती रही और यह 420.25 अंक (1.79%) चढ़कर 23,857.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी जोरदार तेजी
शेयर बाजार में आई तेज रिकवरी का असर अदाणी ग्रुप के शेयरों पर भी देखा जा रहा है. दोपहर के कारोबार में फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज सहित ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी देखी गई. जिसमें अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 3 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा फायदे में रहा. वहीं, अदाणी पोर्ट्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा उछाल आया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शेयर बाजार की कमजोर रही शुरुआत
आज यानी गुरुवार सुबह घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स लाल निशान में खुले थे.लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद आज सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 338.13 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,706.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 120.75 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,316.45 पर कारोबार कर रहा था. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और आईटी शेयरों पर बने दबाव ने निवेशकों की सेंटीमेंट को कमजोर किया.
आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली
शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई. निफ्टी बैंक 62.25 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,180.00 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 44.90 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के बाद 52,300.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के बाद 16,347.85 पर था.
गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे.
बीते दिन दिखा उछाल, लगातार तीसरे दिन चढ़ा था बाजार
बुधवार को बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई थी. सेंसेक्स 309.40 अंक चढ़कर 77,044.29 पर बंद हुआ था और निफ्टी में भी 108.65 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी,जो इसे 23,437.20 पर ले गई. इस तेजी के पीछे बैंकिंग शेयरों का अच्छा प्रदर्शन रहा.
तीन दिन में 4% से ज्यादा चढ़े इंडेक्स
पिछले तीन कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिला. निफ्टी 50 में करीब 4.6% की तेजी आई है जबकि सेंसेक्स में 4.3% की बढ़त दर्ज की गई है. यह रिकवरी 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के बाद आई गिरावट को बैलेंस करती दिख रही है.
एफआईआई की खरीदारी से बाजार को मिला सहारा
विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने भी बुधवार को बाजार में भरोसा दिखाया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने करीब 3,936 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे बाजार को सपोर्ट मिला और ट्रेडर्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा.
ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला रुख
दुनिया भर के बाजारों से संकेत फिलहाल मिले-जुले हैं. अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 39,669.39 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 5,275.70 पर और नैस्डैक 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ 16,307.16 पर बंद हुआ.
अमेरिका में एनविडिया जैसी बड़ी चिप कंपनियों ने चेतावनी दी है कि चीन को एक्सपोर्ट पर लगे नए अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उनकी लागत बढ़ सकती है. इसके अलावा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अमेरिका की इकॉनमी में सुस्ती के संकेत नजर आ रहे हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है.
एशियाई बाजार में फ्लैट ट्रेडिंग
एशिया की बात करें तो MSCI का एशिया एक्स-जापान इंडेक्स गुरुवार सुबह फ्लैट रहा. इससे पहले बुधवार को यह इंडेक्स 1% तक गिर चुका था. एशियाई बाजारों में जकार्ता लाल निशान पर कारोबार कर रहा था, जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जरूर है, लेकिन चीन के साथ व्यापार तनाव अब भी बना हुआ है, जिससे ग्लोबल मार्केट दबाव में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं