इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. बीते दिन भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज फिर शेयर बाजार में बिकवाली का दौर देखा जा रहा है. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 पर और निफ्टी 168.65 अंक गिरकर 22,103.85 पर आ गया.
वहीं, 9 बजकर 38 मिनट के करीब सेंसक्स 291.52 अंक (0.40%) टूटकर 73,108.26 के स्तर पर और निफ्टी 68.95 अंक (0.31%) की गिरावट के साथ 22,203.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपिनयों में से इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ जबकि टाइटन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और मारुति के शेयर लाभ में रहे.
सोमवार को शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 845.12 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,399.78 अंक पर बंद हुआ. कल कारोबार के दौरान, एक समय यह 929.74 अंक तक लुढ़क गया था. इस गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,18,953.97 करोड़ रुपये गिरकर 3,94,48,097.90 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, इस गिरावट से निवेशकों को 5.18 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं