विज्ञापन

घर बैठे मालामाल कर देगा यह सुपहिट बिजनेस, बंपर ऑर्डर से होगी नोटों की बारिश, हर महीने ₹1 लाख की कमाई!

Paper Bag Business Ideas: अगर बजट कम है लेकिन खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो घर या छोटी जगह से पेपर बैग बनाने का काम करके हर महीने आसानी से ₹1 लाख तक की कमाई की जा सकती है.मॉल, बेकरी और मेडिकल स्टोर्स में इसकी भारी डिमांड है.

घर बैठे मालामाल कर देगा यह सुपहिट बिजनेस, बंपर ऑर्डर से होगी नोटों की बारिश, हर महीने ₹1 लाख की कमाई!
Low investment business ideas: सिर्फ ₹2 लाख में शुरू करें पेपर बैग का बिजनेस, जानें कमाई और खर्च

अगर आप कम पैसे लगाकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो पेपर बैग बनाने का बिजनेस आपके लिए कमाई का बढ़ियां ऑप्शन हो सकता है. इस काम में कोई बड़ी फैक्ट्री लगाने की जरूरत नहीं है. ये छोटे लेवल पर भी शुरु की जा सकती है. मॉल, बेकरी, मेडिकल स्टोर और गारमेंट शॉप जैसे जगहों पर में पैकेजिंग के लिए पेपर बैग की काफी डिमांड रहती है.ऐसे में लोकल दुकानों से लेकर मॉल तक में पेपर बैग सप्लाई करके अच्छी कमाई की जा सकती है.

2 लाख में शुरू हो सकता है काम

पेपर बैग बनाने के लिए सबसे पहले मशीन, कच्चा माल लाना होगा. इसके साथ आपको सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के साथ पेपर रोल, क्राफ्ट पेपर, ग्लू और पैकेजिंग के लिए जरूरी सामान खरीदना होगा.बिजनेस शुरू करने का खर्च कितना आएगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी मशीन चुनते हैं. मोटे तौर पर देखें तो मशीन और कच्चे मालमें करीब ₹1 लाख का खर्च आएगा. बाकी पैसा बिजली के कनेक्शन, दुकान या जगह को सेट करने और अन्य छोटे-मोटे कामों में लगेगा. हालांकि ₹2 लाख में छोटा सेटअप लगभग तैयार हो सकता है.

दुकानों से मिल सकते हैं बंपर ऑर्डर

इस बिजनेस में आपको सिर्फ बैग बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें बेचने के लिए ग्राहक भी चाहिए. शुरुआत में आसपास की दुकानों में जाकर बेचना आपके लिए सबसे आसान होगा..इसके बाद काम बढ़ाने के लिए बेकरी, मिठाई की दुकान, मेडिकल स्टोर, कपड़ों की दुकान और ग्रॉसरी स्टोर को बैग के सैंपल दिखा सकते हैं. अगर आप पेपर बैग पर दुकान का नाम या लोगो प्रिंट कर के बेचते हैं तो ये सामान्य बैग के मुकाबले ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे ,साथ ही ये अधिक दाम पर बिक जाएगा. 

1 लाख कमाई कैसे होगी? हिसाब समझिए

अगर आपकी सेमी-ऑटोमैटिक मशीन रोज 10,000 बैग बनाती है और आप हर बैग पर ₹1 का मार्जिन भी रखते हैं, तो लोकल दुकानों और स्टोर्स में सप्लाई करके आसानी से हर महीने ₹1 लाख तक की कमाई की जा सकती है. हालांकि, यह पूरी कमाई नहीं होगी. इस कमाई में से आपको बिजली का बिल,मजदूरी, दुकान का किराया, ट्रांसपोर्ट और खराब हुए माल का खर्च निकालना होगा.

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी

बिजनेस शुरू करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन, GST नंबर, MSME रजिस्ट्रेशन  दूसरे जरूरी लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है.लेकिन सबसे जरूरी बात है कि मशीन खरीदने से पहले बाजार की मांग को समझना होगा. अपने इलाके के दुकानदारों और व्यापारियों से बात करके यह पता लगाने की कोशिश करें कि उन्हें किस साइज के बैग चाहिए और वे क्या रेट देने को तैयार हैं.अगर आपको शुरुआत में ही कुछ पक्के ग्राहक और रेगुलर ऑर्डर मिलने लगेंगे,तो यह छोटा सा बिज़नेस धीरे-धीरे आपकी तगड़ी कमाई का जरिया बन जाएगा.

ये भी पढ़ें- नौकरी की टेंशन छोड़िए...'काले सोने' की खेती से हर साल होगी 20 लाख तक की कमाई, केंचुए बनाएंगे आपको लखपति!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business Idea, Business Ideas With Low Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com