विज्ञापन

गांव में कम खर्च में शुरू करें बांस के प्रॉडक्ट्स का बिजनेस, हर महीने होगी ₹45,000 तक की तगड़ी कमाई!

Bamboo Products Business: इस बिजनेस को महज 20000 से 40,000 की शुरुआती लागत से आसानी से शुरू किया जा सकता है.अमेजन, लोकल मार्केट और होटलों में फिनिशिंग वाले बांस के प्रोडक्ट्स बेचकर हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है.

गांव में कम खर्च में शुरू करें बांस के प्रॉडक्ट्स का बिजनेस, हर महीने होगी ₹45,000 तक की तगड़ी कमाई!
Best Small Business Ideas for villages: गांव में बंपर कमाई वाला सुपहिट बिजनेस

Village Business Idea: आजकल इको-फ्रेंडली सामानों की भारी मांग के चलते बांस (Bamboo) से बने प्रॉडक्ट्स का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अगर आप अपने गांव या छोटे कस्बे में रहते हैं, तो बांस के प्रोडक्ट्स बनाने और बेचने का काम आपके लिए एक बेस्ट बिजनेस ऑप्शन बन सकता है. इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता क्योंकि कच्चा माल  को आपको गांव में ही बेहद सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएगा. ये एक ऐसा गजब का बिजनेस है जो आप कम बजट में शुरू करने बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

कैसे शुरू करें यह बिजनेस?

बांस से बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जगह या फैक्ट्री की जरूरत नहीं है. आप अपने घर के एक छोटे से हिस्से या किसी शेड से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

सबसे पहले आप बांस की टोकरियां, बोतले, चटाई, लैंपशेड, बांस के चम्मच-कांटे, मोबाइल स्टैंड और घरेलू सजावट का सामान बना सकते हैं. अगर आपके पास स्किल है तो आप खुद बना सकते हैं, अगर नहीं तो गांव के लोकल कारीगरों को दिहाड़ी या प्रति-पीस के हिसाब से काम पर रखकर उनसे काम करवा सकते हैं.

बिजनेस शुरू करने में कितना पैसा होगा खर्च?

इस बिजनेस को शुरू करने में आपको मात्र 40,000 रुपये की शुरुआती लागत आएगी. इस पैसों का इस्तेमाल करके आप बांस काटने, छीलने, फिनिशिंग देने वाले छोटे-मोटे औजारों, बेसिक कटिंग टूल और कच्चा बांस खरीदने का काम कराएंगे.

इतना ही नहीं, इस बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए सरकार की नेशनल बैम्बू मिशन (National Bamboo Mission) योजना आपकी बहुत मदद करेगी. इस योजना के तहत सरकार बांस की खेती, प्लांट लगाने, ट्रेनिंग लेने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए भारी सब्सिडी और फाइनेंशियल सहायता देती है.

कहां-कहां बेच सकते हैं अपना सामान?

बांस से बने सामानों की बिक्री के लिए आपके पास  दो बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं...पहला ऑफलाइन और  दूसरा ऑनलाइन

  • अपने आसपास के शहरों की गिफ्ट शॉप्स, होम डेकोर की दुकानों और हेंडीक्राफ्ट मेले जैसे सरस मेला, हुनर हाट में अपने प्रॉडक्ट्स सीधे बेच सकते हैं.
  • ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और मीशो (Meesho) पर सेलर अकाउंट बनाकर अपने प्रॉडक्ट्स लिस्ट करके आप सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सामान बेचकर कमाई कर सकते हैं. 
  • आजकल इको-फ्रेंडली थीम वाले होटल, कैफे और रिसॉर्ट्स बांस के बने लैंपशेड, फर्नीचर और क्रॉकरी काफी ज्यादा खरीदते हैं.यहां से भी आप बड़ा ऑर्डर लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं.

हर महीने कितनी कमाई होगी और कैसे बढ़ाएं मुनाफा ?

अगर सही प्लानिंग के साथ काम किया जाए तो इस बिजनेस से हर महीने 20,000 से 45,000 रुपये तक की कमाई बहुत आसानी से हो जाती है. कैसे वो समझ लीजिए...

इससे ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो इसका सबसे बढ़िया तरीका है अपने प्रॉडक्ट्स की डिजाइनिंग और फिनिशिंग पर खास ध्यान देना. नॉर्मल बांस की टोकरी ₹50 में बिकती है, लेकिन उसी बांस से बना स्टाइलिश टेबल लैंप या वाटर बॉटल बाजार में ₹400 से ₹800 तक में आराम से बिक जाता है. इसके अलावा, विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट करके इस काम को लाखों रुपये के बड़े ब्रांड में भी बदला जा सकता है.

ये भी पढ़ें-  Bank Strike Today: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल,11 सितंबर को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? फटाफट करें चेक

Business Ideas: गांव में ही कम खर्च में शुरू करें ये 10 सुपरहिट बिजनेस, हर महीने हो सकती है बंपर कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business Idea, Small Business Idea, Village Business Ideas, Business Ideas For Village, Low Investment Business Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com