विज्ञापन

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, यूपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी

Indian Bank Apprentice Recruitment: इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. सबसे ज्यादा पद यूपी के लिए हैं.

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, यूपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है. इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के कुल 1,500 पदों पर भर्ती चल रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 25 नवंबर आखिरी तारीख है. ये भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली गई है. अगर आप भी इसके लिए योग्य हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो बिना देरी किए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें.

किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

  • उत्तर प्रदेश: 285 पद
  • तमिलनाडु: 270 पद
  • पश्चिम बंगाल: 145 पद
  • आंध्र प्रदेश: 85 पद
  • बिहार: 80 पद
  • महाराष्ट्र: 70 पद
  • मध्य प्रदेश: 65 पद
  • झारखंड: 60 पद
  • तेलंगाना: 46 पद
  • पंजाब: 45 पद
  • केरल: 44 पद
  • ओडिशा: 42 पद
  • राजस्थान: 40 पद
  • गुजरात और कर्नाटक: 35-35 पद
  • दिल्ली और हरियाणा: 32-32 पद
  • असम: 30 पद
  • उत्तराखंड: 20 पद
  • छत्तीसगढ़: 10 पद
  • पुडुचेरी: 9 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 6 पद
  • जम्मू-कश्मीर: 3 पद
  • चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर और नगालैंड: 2-2 पद
  • अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा: 1-1 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. उम्र की बात करें तो आवेदक की आयु कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 1 नवंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों का NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 

आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हुई थी. फॉर्म भरने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए यह फीस 175 रुपये + जीएसटी रखी गई है. चयन होने के बाद ग्रामीण और अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) शाखाओं में काम करने वालों को हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि मेट्रो और शहरी शाखाओं में तैनात उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले आवेदनों की छंटनी होगी, फिर ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद स्थानीय भाषा की जांच (LLPT) और इंटरव्यू होगा. इन सबके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वालों को नियुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तारीख का ऐलान, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET, स्पेशल TET और STET में क्या अंतर है? जान लीजिए जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Bank Apprentice Recruitment, Indian Bank Apprentice Recruitment Drive, Indian Bank Jobs, Indian Bank Apprentice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com