विज्ञापन

Share Market: शेयर मार्केट सुस्‍त, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने का असर, FMCG और मेटल स्टॉक्स से मिला सहारा

Stock Market News: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने के चलते मार्केट में नकारात्‍मक माहौल बना हुआ है. इस तनाव के बीच कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर चढ़ने लगी हैं.

Share Market: शेयर मार्केट सुस्‍त, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने का असर, FMCG और मेटल स्टॉक्स से मिला सहारा
Stock Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?
(NDTV File Photo)

Stock Market News: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर मार्केट की सुस्‍त शुरुआत हुई है. मंगलवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20 अंक नीचे ,खुला, जबकि निफ्टी में 2 अंकों की गिरावट देखी गई. सुबह ग्‍लोबल मार्केट से ही सुस्‍त शुरुआत के संकेत मिले थे. सुबह मार्केट खुलने से एक घंटे पहले गिफ्ट निफ्टी भी 33 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,192 के करीब ट्रेड करता दिखा, जो निगेटिव संकेत था. 

जानकारों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने के चलते मार्केट में नकारात्‍मक माहौल बना हुआ है. इस तनाव के बीच कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर चढ़ने लगी हैं. हालांकि सोमवार की शाम भारत की GDP के आंकड़े सामने आने के बाद मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट की उम्‍मीद थी, लेकिन ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने सब गुड़-गोबर कर दिया. 

FMCG, कंजप्शन और मेटल स्टॉक्स से बाजार को सहारा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 25 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 76,920 और निफ्टी 29 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,037 पर था. एफएमसीजी, कंजप्शन और मेटल स्टॉक्स से बाजार को थोड़ा सहारा मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे. 

इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे.  लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप भी करीब सपाट थे. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के कारण 19,910 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 545 अंक या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,666 पर था. 

कौन-से शेयर ऊपर चढ़े, कौन-से नीचे फिसले? 

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एमएंडएम, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट्स गेनर्स थे. इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इटनरल, टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एचयूएल, एनटीपीसी और टाइटन लूजर्स थे.

दुनियाभर के बाजारों में गिरावट 

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे, जबकि जकार्ता हरे निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था. 

मार्केट एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या बताया? 

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, मार्केट एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और यूएस बॉन्ड यील्ड में भारी बढ़ोतरी जैसे वैश्विक दबाव बाजार पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं. यूएस में 10-साल के बॉन्ड की यील्ड 4.77 प्रतिशत और 30-साल के बॉन्ड की यील्ड 5.24 प्रतिशत होना इक्विटी बाजार के लिए नकारात्मक है. ऐसे में सुरक्षित यूएस बॉन्ड की ओर पूंजी जा रही है. पिछले दो दिनों में एफआईआई के कैश मार्केट में 13,025 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने से भी इसकी पुष्टि होती है. इस दौरान निफ्टी के 23,000-25,000 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: हवाई यात्रा महंगी होगी! जेट फ्यूल का रेट 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, जानें ताजा कीमत

Video: 

FY 2027 की जून तिमाही में GDP की रफ्तार बढ़ी है. यही नहीं, इससे पहले FY 2026 में भी GDP के आंकड़े शानदार रहे थे. देखिए, ये वीडियो- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, Share Market Updates, Stock Market Today, Stock Market Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com