विज्ञापन

Stock Market Today: तेजी के साथ खुलने के 2 मिनट बाद ही धड़ाम से गिरा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा

Stock Market Updates: आज हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत ने निवेशकों को एक बार फिर तगड़ा झटका दिया है।.सुबह 9:15 बजे जो बाजार 243 अंकों की छलांग लगाकर 'रॉकेट' बनने की तैयारी में था, ठीक 9:17 बजे तक वह औंधे मुंह गिरकर लाल निशान में ट्रेड करने लगा.

Stock Market Today: तेजी के साथ खुलने के 2 मिनट बाद ही धड़ाम से गिरा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

शेयर बाजार में आज वही हुआ जिसका डर हर छोटे निवेशक को था. सोमवार, 16 मार्च को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान आई क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले, लेकिन यह खुशी महज 2 मिनट भी नहीं टिकी. देखते ही देखते मुनाफावसूली हावी हुई और बाजार धड़ाम से लाल निशान में आ गया.

2 मिनट में पलटा बाजार का रुख

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत शानदार रही थी. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 243.62 अंक (0.33%) की बढ़त के साथ 74,807.54 पर खुला, वहीं निफ्टी 85.30 अंक (0.37%) चढ़कर 23,236.40 पर था. लेकिन ठीक 2 मिनट बाद यानी 9:17 बजे तक सारी बढ़त स्वाहा हो गई. सेंसेक्स 123.75 अंक टूटकर 74,440.17 पर आ गया और निफ्टी भी 19.50 अंक गिरकर 23,131.60 पर ट्रेड करने लगा.

शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 159 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,629 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 145 अंक या 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,750 पर था.

रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो  में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस टॉप लूजर्स थे. डिफेंस, पीएसई, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, ऑटो, इन्फ्रा, पीएसयू बैंक और आईटी भी लाल निशान में थे. इसके अलावा, मेटल, एफएमसीजी, कमोडिटीज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान में थे.

इन शेयरों में सबसे तेज हलचल

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों  में अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और एचयूएल हरे निशान में थे. बीईएल, एमएंडएम, ट्रेंट, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक लाल निशान में थे.

बीता हफ्ता निवेशकों के लिए रहा 'ब्लैक वीक'

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह किसी डरावने सपने से कम नहीं था. बाजार की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू (M-Cap) में सामूहिक रूप से 4.48 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है.

  • बीते सप्ताह सेंसेक्स 4,354.98 अंक (5.51%) नीचे आ गया.
  • एनएसई निफ्टी में भी 1,299.35 अंक (5.31%) की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

फरवरी से अब तक 6,700 अंक से ज्यादा डूबा सेंसेक्स

बाजार में गिरावट का यह सिलसिला आज का नहीं है. डेटा के मुताबिक, पिछले महीने 27 फरवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स 6,723.27 अंक (8.27%) नीचे आ चुका है. ग्लोबल तनाव और भारी बिकवाली ने निवेशकों की कमर तोड़ दी है, जिससे रिकवरी की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com