विज्ञापन

Share Market:शेयर बाजार संभला, सेंसेक्‍स और निफ्टी में जोरदार तेजी, डॉलर के मुकाबले ऐसी है रुपये की चाल

India Stock Market: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के सीजफायर खत्‍म होने वाले बयान और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बीच बुधवार को बाजार में जबरदस्‍त गिरावट हुई थी, लेकिन आज गुरुवार को बाजार में तेजी देखी जा रही है.

Share Market:शेयर बाजार संभला, सेंसेक्‍स और निफ्टी में जोरदार तेजी, डॉलर के मुकाबले ऐसी है रुपये की चाल
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर खत्‍म होने और तनाव बढ़ने के चलते एक दिन पहले बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार आज 9 जुलाई, गुरुवार को मजबूती के साथ खुला है. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्‍स 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला. वहीं NSE निफ्टी 50 में भी मजबूती देखी जा रही है. करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ खुला निफ्टी 50 सुबह 9:23 बजे 0.59% या 141.60 अंकों की तेजी के साथ 24,025 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

एक समय तो BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 495.86 अंक चढ़कर 76,998.54 अंक पर जबकि NSE निफ्टी 148.70 अंक की बढ़त के साथ 24,025 अंक पर पहुंच गया था. इससे पहले बुधवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी. 

डॉलर की मजबूती के बीच भारतीय करेंसी में आज मामूली गिरावट देखी जा रही है.डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ  95.54 के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा. 

बड़ी गिरावट के बाद कैसे संभला शेयर बाजार? 

बाजार की अच्‍छी शुरुआत के पीछे ग्‍लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत रहे हैं. GIFT Nifty से भी ऐसे संकेत मिले थे. सुबह के समय GIFT Nifty करीब 94 अंकों के प्रीमियम (बढ़त) के साथ 23,966 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसने घरेलू बाजार के लिए प्री-ओपन में ही हरे निशान में खुलने के मजबूत संकेत दे दिए थे. गुरुवार को 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स पैक में 6 शेयर लाल निशान के साथ, जबकि 24 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार, 8 जुलाई को अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार 2% से ज्यादा (सेंसेक्स करीब 1,677 अंक) गिर गया था. इतनी बड़ी गिरावट के बाद ट्रेडर्स द्वारा निचले स्तरों पर अपनी शॉर्ट पोजीशंस काटने (शॉर्ट-कवरिंग) और 'बाय द डिप' (Buy the dip) की रणनीति अपनाने से प्री-ओपन में खरीदारी बढ़ गई.

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. सेंसेक्स बुधवार को 2.15 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Stock Market Today, NSE Nifty 50, BSE Today, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com