- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मोबाइल देखता हुआ एक व्यक्ति सड़क पार करते समय बस की चपेट में आ गया
- घटना के समय व्यक्ति अपने मोबाइल में व्यस्त था जिससे उसने पीछे आ रही बस को नहीं देखा था
- बस व्यक्ति को रौंदते हुए आगे बढ़ गई, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. हाथ में थैला लिए एक शख्स ट्रैफिक जंक्शन पर सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया. हैरानी की बात यह है कि बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई. पीछे से आ रही दूसरी बस सड़क पर पड़े शख्स को बचाती हुई आगे निकल गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो बहुत दी दर्दनाक है.
मोबाइल देखकर चल रहे शख्स को बस ने रौंदा
स्थानीय लोगों का कहना है कि शख्स सड़क पार करते समय अपने मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह पीछे आ रही बस को भांप नहीं पाया. सामने आए वीडियो में भी शख्स को अपनी जेब से मोबाइल निकालकर उसमें खोए हुए देखा जा सकता है. इसी वजह से उसे पीछे से आ रही बस का पता ही नहीं चला और वह बड़े हादसे का शिकार हो गया.

सड़क पर मोबाइल देखना बना जानलेवा
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों की मदद से हादसे की जांच की जा रही है. सड़क पर चल रहे लोगों से रोड सेफ्टी का ध्यान रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, ताकि वह सुरक्षित करें, लेकिन फिर भी अक्सर लोग सड़क पर मोबाइल देखते और कानों में लीड लगाकर गाना सुनते हुए चलते हैं और पीछे से आ रहे खतरे को भांप ही नहीं पाते.

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा
विजयवाडा़ के शख्स के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ. वह मोबाइल चलाते हुए आराम से सड़क पार कर रहा था. रेड लाइट भी नहीं थी फिर भी उसने एक बार भी ये नहीं सोचा कि शहर की व्यस्त सड़क पर कोई वाहन पीछे से उसे रौंद सकता है. वह अपनी धुन में चला जा रहा था और कुछ ही सेकेंड में हादसे का शिकार हो गया. बस उसे कुचलकर निकल गई. हालांकि आरोपी ड्राइवर अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-मलबे में तब्दील इमारत... चारों तरफ तबाही का मंजर, ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के घर का VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं