विज्ञापन

मलबे में तब्‍दील इमारत... चारों तरफ तबाही का मंजर, ईरान ने पहली बार जारी क‍िया खामेनेई के घर का VIDEO

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध के पहले दिन खामेनेई मारे गए. उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए।

मलबे में तब्‍दील इमारत... चारों तरफ तबाही का मंजर, ईरान ने पहली बार जारी क‍िया खामेनेई के घर का VIDEO

हमलों के बाद ईरान ने पहली बार खामेनेई के घर का वीडियो जारी किया है. बुधवार को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट और देश के सरकारी टीवी ने एक वीडियो जारी क‍िया. इस वीड‍ियो में युद्ध के दौरान अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद खामेनेई के आवास पर‍िसर में मौजूद एक मस्जिद दिखाई गई. "फरवरी/मार्च 2026 में इमाम खुमैनी हुसैनीया पर अमेरिका के कायरतापूर्ण हमले" कैप्शन वाले वीडियो में इमारतों का मलबा और उन्हें हुआ भारी नुकसान दिखाया गया है. 

इमाम खुमैनी हुसैनिया, तेहरान के मध्य में स्थित खामेनेई के आवासीय परिसर के भीतर एक हॉल था, जहां वे सार्वजनिक सभाएं आयोजित करते थे और भाषण देते थे. बता दें क‍ि परिसर पर 28 फरवरी को हमला हुआ था. मार्च में एक बार फिर से हमला हुआ और इजराइल ने दावा किया कि परिसर के नीचे स्थित एक विशाल अंडरग्राउंड कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया था. 

'इमाम खुमैनी हुसैनीया' हॉल में भारी नुकसान

35 सेकंड के इस वीडियो में तेहरान में खामेनेई के परिसर के अंदर बने 'इमाम खुमैनी हुसैनीया' हॉल में भारी नुकसान और मलबा दिखाई दे रहा है. फुटेज में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के कारण इमारत का ढांचा ढहने, बीम के टेढ़े-मेढ़े होने और मलबे के ढेर जमा होने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं हमलों में खामेनेई की मौत हुई थी. खबरों के अनुसार, फुटेज में दिख रहे हॉल का इस्तेमाल ईरान के सर्वोच्च नेता अहम बैठकें करने और सार्वजनिक रूप से भाषण देने के लिए करते थे. 

आज दफनाया जाएगा अली खामेनेई का पार्थि‍व शरीर 

अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा. इसके साथ ही एक हफ्ते तक चली और कई शहरों से गुजरी विशाल अंतिम संस्कार यात्रा पूरी हो जाएगी. इस यात्रा में तेहरान, कोम और इराक के शिया शहरों नजफ और कर्बला में बड़े आयोजन शामिल थे. 
 

य‍ह भी पढ़ें- इराक के करबला में लाखों कंधों पर 'तैरता' गया खामेनेई का ताबूत- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khamenei, Ali Khamenei, Israel Iran War Latest News, Israel News Hindi, Iran News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com