विज्ञापन

Share Market: संभला शेयर बाजार, 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍स, रुपये का हाल भी जानिए

सुबह के समय GIFT Nifty करीब 94 अंकों के प्रीमियम (बढ़त) के साथ 23,966 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसने घरेलू बाजार के लिए प्री-ओपन में ही हरे निशान में खुलने के मजबूत संकेत दे दिए थे. 

Share Market: संभला शेयर बाजार, 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍स, रुपये का हाल भी जानिए
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर खत्‍म होने और तनाव बढ़ने के चलते एक दिन पहले बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार आज 9 जुलाई, गुरुवार को मजबूती के साथ खुला है. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्‍स 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला. वहीं NSE निफ्टी 50 में भी मजबूती देखी जा रही है. करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ खुला निफ्टी 50 सुबह 9:23 बजे 0.59% या 141.60 अंकों की तेजी के साथ 24,025 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. सेंसेक्‍स 0.63% या 484.24 अंकों की मजबूती के साथ 76,999 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. इससे पहले बुधवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी. 

डॉलर की मजबूती के बीच भारतीय करेंसी में आज मामूली गिरावट देखी जा रही है.डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ  95.54 के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा. 

बड़ी गिरावट के बाद कैसे संभला शेयर बाजार? 

बाजार की अच्‍छी शुरुआत के पीछे ग्‍लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत रहे हैं. GIFT Nifty से भी ऐसे संकेत मिले थे. सुबह के समय GIFT Nifty करीब 94 अंकों के प्रीमियम (बढ़त) के साथ 23,966 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसने घरेलू बाजार के लिए प्री-ओपन में ही हरे निशान में खुलने के मजबूत संकेत दे दिए थे. गुरुवार को 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स पैक में 6 शेयर लाल निशान के साथ, जबकि 24 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे 

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार, 8 जुलाई को अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार 2% से ज्यादा (सेंसेक्स करीब 1,677 अंक) गिर गया था. इतनी बड़ी गिरावट के बाद ट्रेडर्स द्वारा निचले स्तरों पर अपनी शॉर्ट पोजीशंस काटने (शॉर्ट-कवरिंग) और 'बाय द डिप' (Buy the dip) की रणनीति अपनाने से प्री-ओपन में खरीदारी बढ़ गई.

खबर अपडेट हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Stock Market Today, NSE Nifty 50, BSE Today, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com