विज्ञापन

NDTV फूड अवार्ड्स 2026: शेफ कुणाल कपूर से लेकर चोर बिजार रेस्टोरेंट तक, विनर्स की पूरी लिस्ट देखें

NDTV फूड अवार्ड्स के जरिए उन लोगों, रेस्टोरेंट और संस्थानों को पहचान दी जाती है, जो देश के बेहतरीन फूड कल्चर को आकार दे रहे हैं. इस साल के विजेता परंपरा, क्रिएटिविटी और इनोवेशन का बेहतरीन मेल हैं.

NDTV फूड अवार्ड्स 2026: शेफ कुणाल कपूर से लेकर चोर बिजार रेस्टोरेंट तक, विनर्स की पूरी लिस्ट देखें
NDTV hT[ dB\JD[ 2026

NDTV फूड अवार्ड्स 2026 में भारत के खान-पान की दुनिया से जुड़े कई बड़े नामों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में खाने और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में शानदार काम, नई सोच और परंपरा का शानदार जश्न मनाया गया. 15 जून को नई दिल्ली के फेमस ITC मौर्या होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के जाने-माने शेफ, रेस्टोरेंट मालिक, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स और खाने के शौकीन लोग शामिल हुए.

इस दौरान इंडियन डाइनिंग के बेहतरीन काम को सराहा गया. इस कार्यक्रम को अरुण सिंह, राहेशा सहगल और मारिया गोरेटी ने होस्ट किया. उन्होंने मेहमानों को अवार्ड्स, बातचीत और जश्न से भरी यादगार शाम का अनुभव कराया. विनर्स का चुनाव मशहूर फ़ूड क्रिटिक वीर सांघवी की अगुवाई वाली जूरी ने किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये अवार्ड्स उन लोगों तक पहुंचें, जिन्होंने नई सोच के साथ खाने-पीने के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है. 

बेहतरीन काम को NDTV ने दिया सम्मान

NDTV फूड अवार्ड्स 2026 में कई तरह की कैटेगरी में बेहतरीन कामों को सम्मानित किया गया, जिसमें देश के डाइनिंग कल्चर को आकार देने वाले मशहूर संस्थानों से लेकर आज के दौर के खाने-पीने के अंदाज़ को नई पहचान देने वाले नए रेस्टोरेंट तक शामिल रहे. 

विनर्स की पूरी लिस्ट देखें

  • बेस्ट चाइनीज़ रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- बाओशुआन, द ओबेरॉय, नई दिल्ली
  • बेस्ट यूरोपियन रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- द टेबल, मुंबई
  • बेस्ट एशियन रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- सीफ़ा, मुंबई
  •  बेस्ट इटैलियन रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- अमेरिकानो, मुंबई
  • बेस्ट जापानी रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- इज़ुमी, गोवा
  • बेस्ट  रेस्टोरेंट (नॉर्थ इंडियन) – चोर बिजार, दिल्ली
  • बेस्ट रेस्टोरेंट (साउथ इंडियन) – करावली, बेंगलुरु
  •  बेस्ट इंडियन रेस्टोरेंट (रीजनल) – एथनिक टेबल, दीमापुर
  • बेस्ट रेस्टोरेंट (मॉडर्न) – सिएना, कोलकाता
  • ओपनिंग ऑफ द ईयर (उभरता हुआ रेस्टोरेंट) – निसाबा
  •  बेस्ट बेकरी और पेस्ट्री शॉप – पेरिस माई लव, नई दिल्ली
  •  साल का सबसे अच्छा ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट – द क्यूब, द लीला पैलेस, नई दिल्ली
  • बेस्ट ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- अवर्तना, आईटीसी ग्रैंड चोला, चेन्नई
  • हिस्टोरिक रेस्टोरेंट ऑफ इंडिया- अमीनियां, कोलकाता
  • भारत का लेजेंडरी रेस्टोरेंट – बुखारा, आईटीसी मौर्य, दिल्ली
  • साल का F&B प्रोफेशनल – मिरेल पिंगफू, मास्क
  • बेस्ट रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर- पापाज, मुंबई
  •  शेफ ऑफ द ईयर (इंटरनेशनल) – हिमांशु सैनी
  • बेस्ट रेस्टोरेंटर ऑफ द ईयर- डोमा वांग
  • इंडियन फ़ूड में बेहतरीन योगदान- शेफ कुणाल कपूर
  • शेफ ऑफ द ईयर- मनु चंद्रा

NDTV फूड अवार्ड्स की खास बात जानें

NDTV फूड अवार्ड्स के जरिए उन लोगों, रेस्टोरेंट और संस्थानों को पहचान दी जाती है, जो देश के बेहतरीन फूड कल्चर को आकार दे रहे हैं. इस साल के विजेता परंपरा, क्रिएटिविटी और इनोवेशन का बेहतरीन मेल हैं. ये देश के फूड कल्चर में आए शानदार बदलाव देखने को दिखाता है. इन अवॉर्ड्स के जरिए उन लोगों और संस्थानों का सम्मान किया जाता है. जो अपने बेहतरीन काम के जरिए नए बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Food Awards 2026, NDTV Food Awards, NDTV Food Awards Jury, NDTV Food Awards Winners, NDTVFoodAwardsStories2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com