विज्ञापन

मारुति, हुंडई के बाद BMW महंगी करेगी अपनी गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब

BMW ग्रुप इंडिया ने 1 जुलाई 2026 से अपनी BMW के साथ MINI गाडियों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

मारुति, हुंडई के बाद BMW महंगी करेगी अपनी गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब
BMW ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को महंगी कीमतों का झटका दे दिया है,

मारुति सुजुकी, हुंडई के बाद अब जर्मन लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्लू ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. आने वाली 1 जुलाई 2026 से देश के अंदर बीएमडब्लू की कारें खरीदना 2 फीसदी तक महंगा हो जाएगा. ऐसे में अगर आप चमचमाती बीएमडब्लू की कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा जल्दी कीजिए. आपके पास सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं.

कंपनी ने क्यों गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया फैसला?

बीएमडब्लू ने बताया कि ये फैसला मजबूरी में लिया गया है. वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का कमजोर होना और लगातार बढ़ती लॉजिस्टिक्स कॉस्ट की वजह से कंपनी पर लगातार प्रेशर बन रहा था. ऐसे में मार्जिन को सपोर्ट देने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया.

बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह ब्रार ने कहा कि, "मैक्रोइकोनॉमिक की चुनौती, खासतौर पर रुपये की कमजोरी और बढ़ती लॉजिस्टिक्स कॉस्ट की वजह से हमें प्रीमियम स्टैंडर्ड्स बनाए रखने में दिक्कतें आ रही थीं. ऐसे में हम 1 जुलाई 2026 से अपने पोर्टफोलियो में 2% तक कीमतें बढ़ा रहे हैं. इसके जरिए हमें अपने ग्राहकों को बेहतरीन इंजीनियरिंग और वर्ल्ड क्लास केयर देने में मदद मिलेगी. हमारे ग्राहक हमसे यही उम्मीद करते हैं.

कौन-कौन से मॉडल्स होंगे महंगे?

यहां एक बात समझने की है कि ये बढ़ोतरी 2% तक है. यानी अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से इसे तय किया जाएगा. लेकिन बड़ी बात ये है कि कंपनी ने अपने पूरे पोर्टफोलियो को इस दायरे में रखा है. देश में बनने वाली कारें जैसे बीएमडब्लू 2 सीरीज ग्रैन कूपे, 3 सीरीज, 5 सीरीज और 7 सीरीज के साथ X1, X3, X5, X7 जैसी प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक ix1 पर इसका असर देखने को मिलेगा. ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में बनने वाली कारें ही महंगी हुई हैं. बल्कि बाहर के देशों से इंपोर्ट होने वाली गाड़ियां, जैसे M2 कूपे, M4 कॉम्पिटिशन, धाकड़ M5, XM और इलेक्ट्रिक i5 M60 के भी प्राइस हाइक होंगे.

2026 में दूसरी बार बढ़ाए दाम

मालूम हो कि इसी साल 2026 में कंपनी ने दूसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को भी इनपुट कॉस्ट और रुपये की गिरावट का हवाला देते हुए कीमतें 2% तक बढ़ाने का ऐलान किया था.  यानी सिर्फ 3 महीने में 2 बार बढ़े दामों ने लग्जरी कार लवर्स को झटका दे दिया है.

ये भी पढ़ें- SBI, एक्सिस, HDFC से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI और यूनियन बैंक तक, जानिए कहां मिल रहा है सस्‍ता होम लोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMW Price Hike, BMW Price Rise, BMW Price Hike July 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com