हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई.ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों और पिछले सेशन की तेजी के दम पर BSE सेंसेक्स करीब 76 अंक चढ़कर 78,005 के स्तर पर खुला, जबकि NSE निफ्टी 50 भी करीब 42 अंकों की बढ़त के साथ 24,360 के पार कारोबार करता नजर आया.
IT शेयरों में भारी गिरावट: इन्फोसिस टूटा, बजाज फाइनेंस चमका
शुरुआती कारोबार में भले ही बाजार हरे निशान में रहा, लेकिन निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स में 3% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का शेयर करीब 4% तक टूट गया, जिसने पूरे आईटी सेक्टर पर दबाव बना दिया.
हालांकि, दूसरी तरफ फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी लौटी, जहां बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा और इसमें 3.5% से अधिक की शानदार तेजी दर्ज की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं