विज्ञापन

Share Market: मार्केट में दिखा उठा-पटक का दौर, छुट्टी से पहले निवेशकों ने की मुनाफावसूली

मुहर्रम की छुट्टी से पहले मार्केट में निवेशकों ने बिकवाली पर जोर दिया. अब तीन दिन बाद सोमवार को बाजार खुलेगा, ऐसे में आज की ये हल्की बढ़त अहम रोल अदा कर सकती है.

Share Market: मार्केट में दिखा उठा-पटक का दौर, छुट्टी से पहले निवेशकों ने की मुनाफावसूली
Share Market Report: शेयर बाजार की रिपोर्ट
NDTV File Photo

Stock Market Closing Updates: भारतीय शेयर मार्केट में आज काफी उठा-पटक का दौर देखने को मिला. कभी 400 अंक से ज्यादा की बढ़त आई तो कभी मार्केट गिरकर 100 अंक की तेजी पर पहुंचा. खरीदारी और बिकवाली के बीच में आज एक रेस देखने को मिलती रही. नंबर्स की बात करें तो सेंसेक्स 109 अंकों की तेजी के साथ 77,100.47 लेवल पर क्लोज हुआ. निफ्टी 34 अंक की ग्रोथ के साथ 24,056 पर रहा.

टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)

  • इंडिगो (4.73)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.82)
  • मारुति (3.69)
  • आईसीआईसीआई बैंक (1.01)
  • एसबीआई (1.01)

टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)

  • पावर ग्रिड (-2.36)
  • बीईएल (-1.68)
  • टेक महिंद्रा (-1.68)
  • इंफोसिस (-1.42)
  • एयरटेल (-1.40)

कैसी रही सुबह की शुरुआत

कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले. मार्केट खुलते ही BSE सेंसेक्‍स में 400 से ज्‍यादा अंकों का उछाल देखा गया, जबकि NSE निफ्टी 50 में आधे फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखने को मिली. गुरुवार, 25 जून को सुबह 9:16 बजे सेंसेक्‍स 0.6 फीसदी या 454 अंकों के उछाल के साथ 77,445 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं, NSE निफ्टी 50 करीब 0.55% के उछाल के साथ 24,154.50 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. 

बढ़त के साथ क्यों खुला मार्केट?

अमेरिका और ईरान के बीच हुए शुरुआती शांति समझौते के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें गिरकर ईरान युद्ध के पहले वाले स्तर पर आ गई हैं. इस सकारात्मक बदलाव के कारण और पिछले सत्र की तेजी के बीच आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. 

70 डॉलर के नीचे फिसला कच्चा तेल

लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए कच्चे तेल की कीमतें अब 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) संकट शुरू होने के बाद से तेल की कीमतों में आई सारी बढ़त अब खत्म हो चुकी है. शांति वार्ता आगे बढ़ने से बाजार में तेल की सप्लाई सुधरने की उम्मीद मजबूत हुई है.

तनाव कम होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसे हुए तेल टैंकर अब अपने ट्रैकिंग सिग्नल ऑन करके आगे बढ़ रहे हैं. इसके अलावा मिडिल ईस्ट और पश्चिम अफ्रीका के निर्यातकों ने भी सप्लाई बढ़ा दी है. अमेरिका द्वारा पहले से लोड ईरानी तेल की खरीद के लिए दी गई अस्थाई छूट ने भी कीमतों को नीचे लाने में मदद की है. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए क्रूड का सस्ता होना इकोनॉमी और शेयर बाजार दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: घर का किराया 12,000 और भत्ता 5,400 रुपये... दिल्‍ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता वालों का HRA बंपर बढ़ेगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market News, Share Market Updates, Share Market Alert, Stock Market Today, Stocks To Benefit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com