Share Market Prediction: पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद, सोमवार यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी के लिए अग्निपरीक्षा का दिन हो सकता है. इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते टेंशन और 100 डॉलर के पास पहुंच रहे कच्चे तेल ने बाजार में प्रेशर का माहौल बना दिया है. तेल कंपनियों के साथ पेंट्स सेक्टर में इसका असर साफ दिखा है. इस खबर में आपको उन 5 शेयर्स के बारे में बताते हैं, जिन पर आज निवेशकों की नजर रहने वाली है.
इन 5 शेयर्स पर रखें पैनी नजर
- डिफेंस सेक्टर में तेजी के माहौल के बीच HAL पर नजर रखें. निवेशकों की तरफ से इसमें लिवाली का माहौल दिख सकता है.
- पावर सेक्टर में बढ़ती डिमांड और टाटा ग्रुप की ग्रीन एनर्जी योजनाओं की वजह से टाटा पावर में एक्शन दिख सकता है.
- ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरटेल में 1880-1910 के जोन में खरीदारी देखी जा सकती है.
- बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच ICICI बैंक का मूवमेंट बैंक निफ्टी की दिशा तय करेगा. 2.15% की पिछली गिरावट के बाद इसमें रिकवरी और गिरावट पर ट्रेडर्स की नजर रहेगी.
- क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से पेंट्स सेक्टर की कंपनियां प्रेशर में दिखाई दे सकती हैं. हालांकि निवेशक अभी वेट एंड वाच के प्लान के साथ इसमें आगे जा सकते हैं.
कंपनियों के मार्केट कैप की हालात
एलएंडटी के साथ देश की बड़ी 10 कंपनियों में से आठ के मार्केटकैप इस हफ्ते करीब 2,81,581.53 करोड़ रुपए कम हो गया है.
- एसबीआई का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपए कम होकर 10,55,567.27 करोड़ रुपए
- एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 46,552.3 करोड़ रुपए कम होकर 13,19,107.08 करोड़ रुपए
- बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 28,934.56 करोड़ रुपए कम होकर 5,91,136.03 करोड़ रुपए
- आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,936.82 करोड़ रुपए कम होकर 9,40,049.82 करोड़ रुपए
- टीसीएस का मार्केटकैप 28,492.44 करोड़ रुपए कम होकर 9,25,380.15 करोड़ रुपए
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केटकैप 26,350.67 करोड़ रुपए कम होकर 5,23,042.51 करोड़ रुपए
विदेशी निवेशक निकाल रहे पैसा
पिछले हफ्ते में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली करते रहे. बीते सात दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 23 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी की.
एक्सपर्ट क्या बोले?
जंग के बीच में एक्सपर्ट निवेशकों को लंबी दूरी तय करने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है अभी के समय में पैनिक होने की जरुरत नहीं है. रुस-यूक्रेन के बीच जब जंग शुरू हुई तब भी मार्केट इस स्थिति के आदी हो गया था. ऐसे में एकदम बिकवाली के मूढ में आ जाना, सही फैसला नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं