विज्ञापन

पेनी स्टॉक सैमटेल ने एक साल में निवेशकों का पैसा कर दिया 25 गुना, जानें शेयर में क्यों आई इतनी तेजी

सैमटेल इंडिया के शेयर ने ₹2.83 के 52 सप्ताह के निचले स्तर से ₹72.95 के रिकॉर्ड हाई तक का सफर तय कर निवेशकों को हैरान कर दिया है. कर्ज मुक्त होने और मुनाफे में 2950% के उछाल से आई इस तूफानी तेजी के पीछे के 5 मुख्य वित्तीय कारणों और विश्लेषकों की ओर से जताई गई 'मोमेंटम ट्रैप' की चेतावनी का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें.

पेनी स्टॉक सैमटेल ने एक साल में निवेशकों का पैसा कर दिया 25 गुना, जानें शेयर में क्यों आई इतनी तेजी
Samtel India Share: 2,477.74 % से अधिक की ऐतिहासिक तेजी के पीछे के 5 बड़े कारण और निवेश से पहले जानने योग्य जोखिम
NDTV

Samtel India Share Price: भारतीय शेयर बाजार में माइक्रो कैप (Micro Cap) शेयरों की अपनी एक अलग दुनिया है, जहां कई बार कम समय में असाधारण रिटर्न देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक नाम सैमटेल इंडिया (Samtel India Ltd) का उभरकर सामने आया है, जिसने मात्र एक साल में ही 2,477.74 प्रतिशत का रिटर्न देकर निवेशों को मालामाल कर दिया है. दरअसल, इस शेयर की कीमत एक साल के निचले स्तर के मुकाबले लगभग 25.78 गुना हो गई है. 

कंपनी का शेयर एक साल में ₹2.83 के 52 सप्ताह के निचले स्तर (52 Week Low) से रॉकेट की रफ्तार पकड़ते हुए ₹72.95 के 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर (52 Week High) तक पहुंच गया. हालांकि, हालिया सत्रों में इसमें थोड़ा कंसोलिडेशन देखा गया है.

इंट्रा डे में लगा लोअर सर्किट

मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान सैमटेल इंडिया (Samtel India Ord Shs) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 4.99% यानी 2.67 रुपये की गिरावट के साथ 50.80 रुपये के लो सर्किट पर लॉक रहा. दिनभर के कारोबार के दौरान स्टॉक में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला. यह शेयर 50.80 रुपये पर ही ओपन हुआ और यही इसका दिन का उच्चतम (High) और न्यूनतम (Low) स्तर भी रहा.

इन 5 वजहों से मल्टीबैगर बना शेयर

सैमटेल इंडिया में आई इस ऐतिहासिक तेजी को सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं कहा जा सकता है, बल्कि इसके पीछे कंपनी की वित्तीय सेहत में सुधार और रणनीतिक बदलाव शामिल हैं, जो नीचे दिए गए हैं. 

शुद्ध लाभ में 2950% का उछाल

2025-26 के चौथी तिमाही के नतीजे में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2950% बढ़कर ₹0.57 करोड़ दर्ज किया गया. इसके साथ ही नेट प्रॉफिट मार्जिन में 812.5% की भारी वृद्धि देखी गई, जो 285% के स्तर पर आ गया.

कंपनी का पूरी तरह कर्ज मुक्त होना

वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, सैमटेल इंडिया पिछले 5 वर्षों में पहली बार पूरी तरह से कर्ज मुक्त हुई है. बैलेंस शीट से कर्ज का बोझ हटने से निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत हुआ है.

रेवेन्यू में दमदार रिकवरी

कंपनी की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ 129.74% रही, जो इसके पिछले 3 सालों के चक्र (CAGR) की 27.85% ग्रोथ के मुकाबले काफी बेहतर है.

डिफेंस और एवियोनिक्स सेक्टर का सपोर्ट

सैमटेल ग्रुप मुख्य रूप से डिफेंस, एवियोनिक्स, रेलवे और एजुकेशन सेक्टर में सक्रिय है. भारत सरकार की PLI (Production Linked Incentive) योजनाओं और 'मेक इन इंडिया' की नीतियों का सीधा लाभ इस सेक्टर की कंपनियों को मिल रहा है.

माइक्रोकैप और लोफ्लोट स्ट्रक्चर

कंपनी का मार्केट कैप काफी छोटा यानी मात्र ₹38 करोड़ के आसपास है. ऐसे कम लिक्विडिटी वाले शेयरों में थोड़ी भी खरीदारी आने पर लगातार अपर सर्किट (Upper Circuit) लगने लगते हैं, जिससे शेयर की कीमत तेजी से ऊपर चढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें- इस शेयर ने एक साल में दिया 448 % का रिटर्न ! एशियन होटल्स (वेस्ट) के शेयरों में क्यों आई तूफानी तेजी? 

विश्लेषकों ने नए निवेशकों को चेताया

इतनी बड़ी मल्टीबैगर रैली के बाद भी वित्तीय विश्लेषक जैसे Stockopedia इस स्टॉक को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हैं. विश्लेषकों ने इसे मोमेंटम ट्रैप के रूप में वर्गीकृत किया है. दरअसल, इस कंपनी का बीते 3 वर्षों का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) केवल 0.23% रहा है. इसके सात ही कंपनी का कैश फ्लो माइनस (0.38) में दर्ज किया गया है.

नोट- ये एक सामान्य जानकारी है, सैमटेल इंडिया में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  इस शेयर ने 1 साल में एक लाख के बना दिए 21 लाख, जानें इस बंपर तेजी की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samtel India Ltd. (Stock), Share Market Hindi, Multibagger Stocks, Penny Stocks, Stock Market India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com