Multibagger Stock Axis Solutions: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में पिछले इस वर्ष कई स्मॉल कैप कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल किया है. इस बीच Axis Solutions Limited की रैली ने भी सबको हैरान कर दिया है.दरअसल, यह शेयर मात्र एक साल के भीतर ही 15 रुपये से 320 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. शेयर बाजार की भाषा में कहें, तो इस शेयर ने एक साल में निवेशों को 2033.33% के रिटर्न देने के साथ ही 21 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बना चुका है.
एक्सिस सॉल्यूशंस लिमिटेड (Axis Solutions Limited) का शेयर शुक्रवार यानी 17 जुलाई को 304.00 रुपये पर ओपन होने के बाद 320.25 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, जो इसका नया 52 Week High भी है. पिछले एक साल में महज 15 रुपये के 52 सप्ताह के लो (52 Week Low) से उठकर यह शेयर 320 रुपये के पार निकल चुका है, यानी इसने निवेशकों को लगभग 2033% से ज्यादा का छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है. इस शेयर में आई तेजी के पीछे 4 बड़े ट्रिगर्स काम कर रहे हैं.
भेल (BHEL) से मिला ₹4.25 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
किसी भी छोटी कंपनी के लिए देश की दिग्गज सरकारी नवरत्न कंपनी से ऑर्डर मिलना गेम चेंजर साबित होता है. एक्सिस सॉल्यूशंस के साथ भी ऐसा ही हुआ. दरअसल, कंपनी को Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से 4.25 करोड़ रुपये का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ. यह ऑर्डर हाईवोल्टेज ट्रांसड्यूसर्स (High Voltage Transducers) की सप्लाई के लिए था. इस ऑर्डर ने न केवल कंपनी की साख को मजबूत किया, बल्कि इसके लिए कमर्शियल और ग्रोथ के नए रास्ते भी खोल दिए, जिससे निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ मच गई.
वित्तीय मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन
शेयर की कीमतों में आ रही इस तेजी को कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का भी पूरा साथ मिला है. दरअसल, मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी ने शानदार आंकड़े पेश किए हैं. मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.36% बढ़कर ₹16.53 करोड़ हो गया है. इस दौरान कंपनी की कुल सेल्स भी 18.25% की ग्रोथ के साथ ₹117.34 करोड़ पर पहुंच गई है. यदि सालाना आधार पर देखें, तो पिछले 5 सालों में कंपनी का प्रॉफिट कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) लगभग 296% रहा है, जो इसकी लगातार हो रही ग्रोथ को दिखाता है.
सफल मर्जर और नई पहचान
कंपनी के शेयर में आई तेजी के पीछे एक बड़ा कॉरपोरेट स्ट्रक्चरल बदलाव भी शामिल है. इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी एक्सिस सॉल्यूशंस का Asya Infosoft में सफल मर्जर हुआ है. विलय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे इसके नए नाम 'Axis Solutions Limited' के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रीलिस्ट किया गया. नए नाम और मजबूत मैनेजमेंट के साथ ट्रेडिंग शुरू होने से बाजार में निवेशकों का भरोसा इस स्टॉक पर काफी बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें- iSERA Lifesciences के स्टॉक ने एक साल में एक लाख के बना दिए 83 लाख, शेयर ने इन 4 वजहों से पकड़ी रफ्तार
मजबूत बिज़नेस मॉडल और डिविडेंड का तोहफा
एक्सिस सॉल्यूशंस का बिज़नेस मॉडल काफी डायवर्सिफाइड और हाई डिमांड सेक्टर्स से जुड़ा हुआ है. कंपनी मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस, रिफाइनरी, और पावर प्लांट्स जैसे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए एनालाइजर शेल्टर और Automation उत्पाद बनाती है. शानदार मुनाफे के बीच कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹0.6 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. इस डिविडेंड के ऐलान ने आग में घी का काम किया और निवेशकों के उत्साह को दोगुना कर दिया.
यह भी पढ़ें- Multibagger Penny Stock: पैसा छापने की मशीन बना यह गुमनाम शेयर! एक साल में एक लाख के बना दिए दस लाख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं