विज्ञापन

RBI Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड पर बड़ी खबर, 2 लाख के बना दिए 5.80 लाख रुपये, मुनाफे का कैलकुलेशन समझ लें

RBI की SGB स्‍कीम 2020-21 सीरीज-IX में अगर किसी ने 2 लाख रुपये लगाए होंगे तो आज उसकी वैल्‍यू बढ़कर 5,80,000 हो चुकी होगी. यानी सीधे तौर पर उन्‍हें 3,80,440 रुपये का शुद्ध मुनाफा होगा.

RBI Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड पर बड़ी खबर, 2 लाख के बना दिए 5.80 लाख रुपये, मुनाफे का कैलकुलेशन समझ लें
RBI sovereign gold bonds: सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड पर बड़ी खबर

केंद्रीय बैंक RBI की पॉपुलर स्‍कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) को लेकर बड़ी खबर है. रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज-IX के प्रीमैच्‍योर रिडेम्‍पशन यानी समय से पहले भुनाने (Sovereign Gold Bond Redemption) का दर तय कर दिया है. RBI ने 4 जुलाई से ही ये सुविधा दे दी है. हालांकि 5 जुलाई को रविवार था और छुट्टी थी तो लोगों के पास आज 6 जुलाई से इस सीरीज के गोल्‍ड बॉन्‍ड को भुनाने का विकल्‍प है.  अगर आपके पास इस सीरीज के गोल्‍ड बॉन्‍ड्स एवलेबल हैं तो आपको मोटी कमाई होने वाली है. 

RBI ने तय की रिडम्‍प्‍शन की राशि 

केंद्रीय बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का रिडम्‍प्‍शन अमाउंट 14,366 रुपये/यूनिट तय कर दिया है.  RBI के नियमों के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोगों को इश्यू की तारीख से 5 साल पूरे होने के बाद, ब्याज भुगतान की तय तारीख पर समय से पहले बाहर निकलने का विकल्प मिलता है. इस सीरीज को 5 जनवरी 2021 को जारी किया गया था.

कैसे तय की गई रिडेम्प्शन की ये कीमत?

RBI के नियमों के मुताबिक, समय से पहले रिडेम्प्शन (Premature Redemption) की कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के औसत क्लोजिंग भाव के आधार पर तय की जाती है. इस बार ये रिडेम्प्शन प्राइस 1, 2 और 3 जुलाई 2026 के औसत भाव को आधार मानकर तय किया गया है.

SGB: निवेशकों को मिला रिकॉर्डतोड़ रिटर्न

इस बार इस गोल्ड बॉन्ड की सबसे खास बात इसका छप्परफाड़ रिटर्न रहा है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के निवेशकों को इस स्कीम से बंपर मुनाफा हुआ है. इसके  इश्यू प्राइस और रिडेम्प्शन प्राइस का कैलकुलेशन समझ लीजिए. 

  • ऑनलाइन निवेशक: शुरुआती इश्यू प्राइस 4,950 रुपये प्रति ग्राम था.
  • ऑफलाइन निवेशक: शुरुआती कीमत 5,000 रुपये प्रति ग्राम रखी गई थी.
  • रिडेम्प्शन प्राइस (RBI ने जो तय किया है): 14,366 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है.

अब मुनाफे का पूरा गणित समझें 

  • UPI या अन्‍य डिजिटल तरीके से निवेश करने वाले लोगों को प्रति ग्राम सीधा 9,416 का शुद्ध लाभ हुआ है.
  • कैलकुलेशन: 14,366 (रिडेम्प्शन प्राइस) - 4,950 (ऑनलाइन प्राइस) = 9,416 रुपये
  • प्रतिशत में रिटर्न: (9,416 ÷ 4,950) × 100 = 190.22%
  • यानी कि कुछ ही समय में निवेशकों को 190.22% का भारी-भरकम रिटर्न मिला है.

2 लाख के बन गए 5.80 लाख रुपये 

अगर किसी निवेशक ने शुरुआत में इस बॉन्ड में 2 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो आज उसकी कुल वैल्यू बढ़कर 5,80,000 हो चुकी होगी. यानी सीधे तौर पर 3,80,440 रुपये का शुद्ध मुनाफा.

एक बात और ध्‍यान देने वाली है कि इस प्रॉफिट में SGB पर मिलने वाला 2.5% का सालाना तय ब्याज शामिल नहीं है. अगर उस ब्याज को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल कमाई का आंकड़ा इससे भी कहीं ज्यादा शानदार होगा.

ये भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा

पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sovereign Gold Bonds, Sovereign Gold Bonds 2021-22, Sovereign Gold Bonds Interest Rate News, Sovereign Gold Bonds SGB, SGB Gold Bond
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com