विज्ञापन

क्या सेविंग अकाउंट पर मिलता है 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट? इस बैंक के दावे का समझे पूरा कैलकुलेशन

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है. जहां अमाउंट के हिसाब से ब्याज तय किया गया है.

क्या सेविंग अकाउंट पर मिलता है 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट? इस बैंक के दावे का समझे पूरा कैलकुलेशन
Unity Small Finance Bank SB Interest
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आम लोग अपनी कमाई का छोटा भाग जरूर बचत करते हैं. वहीं बचत पर ज्यादा ब्याज मिले ऐसा निवेश की तलाश होती है. हालांकि निवेश पर रिस्क का भी डर होता है. जबकि अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसे नहीं मिलेंगे इसकी भी आशंका होती है. ऐसे में लोग अपने पैसे को सेविंग अकाउंट में ही रखते हैं और पैसों को निवेश करने से बचते हैं. कुछ लोग तो इसी डर से सालों तक बड़े अमाउंट को बचत खाते (Saving Account) में ही रखते हैं. हालांकि ज्यादातर बैंक Saving Account पर सालाना करीब 4 प्रतिशत का ब्याज देती है. जबकि कुछ बैंक तो इससे भी कम ब्याज देते हैं.

लेकिन आपको एक ऐसे बैंक के बारे में हम बताते हैं जहां सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 7 प्रतिशत का ब्याज दर की बात कही जा रही है. यह बैंक है यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) जो अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट देता है. यह नई ब्याज दर 1 अगस्त 2026 से लागू की गई है. ऐसे में जो ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा पैसे जमा करना चाहते हैं उन्हें यहां ज्यादा ब्याज मिलेगा.

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है. जहां अमाउंट के हिसाब से ब्याज तय किया गया है. यानी अगर आप सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसे रखते हैं तो आपको ज्यादा ब्याज मिलता है जो 7 प्रतिशत तक है.

  • 1 लाख रुपये के बैलेंस पर 4.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है.
  • 1 लाख से 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है.
  • 5 लाख से अधिक के बैलेंस पर 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है.

5 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर क्या होगा ब्याज का कैलकुलेशन

5 लाख रुपये से ज्यादा का बैलेंस सेविंग अकाउंट पर है तो आपको उतने बैलेंस पर 7 प्रतिशत ब्याज नहीं मिलेगा. जैसे आपके अकाउंट में 6 लाख रुपये है तो आपको सभी 6 लाख रुपये पर 7 प्रतिशत का ब्याज नहीं मिलेगा. बल्कि आपको 1 लाख पर 4.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, वहीं इसमें 4 लाख तक के अमाउंट पर 6 प्रतिशत ब्याज और बाकी बचे 1 लाख रुपये पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.

बता दें, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक RBI द्वारा रेगुलेटेड है इसलिए आपकी 5 लाख तक की जमा राशि DICGC द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित और इंश्योर है.

यह भी पढ़ेंः जो टैक्स के दायरे में नहीं आते उन्हें ITR फाइल किये बिना मिलेगा TDS रिफंड? कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unity Small Finance Bank, Saving Account Interest, Saving Account Interest Rates, Saving Account Benefits, Unity Small Finance Bank FD Interest Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com