Stock Market Open or Close Today: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है. देश के कई राज्यों में सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां हैं, 11 राज्यों में बैंकों में भी छुट्टी है, लेकिन क्या शेयर बाजार भी आज बंद रहेगा? क्या स्टॉक मार्केट में आज ट्रेडिंग नहीं होगी? और क्या कमोडिटी मार्केट MCX आज खुला रहेगा? अगर आप भी निवेशक हैं और शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपके मन में भी ये सवाल हो सकता है. तो जवाब हम बता देते हैं.
NSE और BSE खुले हैं, ट्रेडिंग होगी
आज 28 अगस्त, शुक्रवार को शेयर मार्केट में छुट्टी नहीं है. NSE और BSE की हॉलिडे लिस्ट में आज की तारीख दर्ज नहीं है. यानी आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह खुले रहेंगे और यहां सामान्य दिनों की तरह ही ट्रेडिंग होगी. बाजार नियामक SEBI के मुताबिक, रक्षाबंधन का त्यौहार BSE और NSE के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट की साल 2026 की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट में शामिल नहीं है.
MCX आज खुला रहेगा या बंद?
आज MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी कोई छुट्टी नहीं है. यानी यहां भी कारोबार पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. कमोडिटीज में आज बाकी दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी. मार्केट निवेशकों के लिए आज का दिन आम दिनों की तरह ही होगा. MCX के मुताबिक, आज सुबह और शाम दोनों ही सेशंस में कमोडिटी में ट्रेडिंग होती रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं