महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और मुंबई उपनगर जिलों में राज्य और सेमी गवर्नमेंट ऑफिसों के लिए घोषित स्थानीय छुट्टियों की लिस्ट में बदलाव किया है. नए आदेश के तहत गोपालकाला यानि दही-हांडी की छुट्टी की जगह अब रक्षाबंधन के मौके पर पर स्थानीय छुट्टी दी जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पहले जारी किए गए अवकाश संबंधी नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया है.
छुट्टी में बदलाव हुए लिस्ट के मुताबिक, मुंबई और मुंबई उपनगर जिलों में 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर स्थानीय छुट्टी रहेगी. सरकार की ओर से यह फैसला सावन महीने में लिया गया है, इस दौरान महाराष्ट्र में कई त्योहार मनाए जाते हैं. इस समय मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में नाग पंचमी, नारली पूर्णिमा, रक्षा बंधन और दही हांडी शामिल हैं.
पिछले साल लिस्ट में थी दही-हांडी की छुट्टी
हाल ही में जारी किए गए संशोधन में गोपालकाला के लिए पहले घोषित की गई स्थानीय छुट्टी में बदलाव किया गया है. बता दें कि पिछले साल की स्थानीय छुट्टी की अधिसूचना में गोपालकाला के लिए छुट्टी दी गई थी, जो 5 सितंबर 26 को मनाया गया था. हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग ने अब शेड्यूल में बदलाव किया है और स्थानीय छुट्टी को रक्षाबंधन के दिन (28 अगस्त, 2026) के लिए तय कर दिया है.
पूरा महाराष्ट्र में लागू नहीं है ये बदलाव
बता दें कि छुट्टी में यह बदलाव पूरे महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा. यह संशोधन मुख्य रूप से मुंबई और मुंबई उपनगर जिलों में स्थित राज्य सरकार और सेमी-गवर्मेंट ऑफिसों के लिए है. इसलिए दूसरे जिलों के सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों पर उनकी जगह के हिसाब से लागू होने वाली छुट्टियों की लिस्ट ही लागू होगी.
यह बदलाव सामान्य प्रशासन विभाग की सरकारी ऑफिस के लिए तय छुट्टियों की व्यवस्था का हिस्सा है. इसे त्योहार मनाने के तरीके में बदलाव या पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें - IPS शरण गोपीनाथ के 'एंटीवायरस' में फंसे पीतल को सोना बतानेवाले ठग, करोड़ों का लगा चुके हैं चूना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं