आज देशभर में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2026) मनाया जा रहा है. देश के कई राज्यों में सरकारी और बहुत सारे प्राइवेट संस्थानों में आज छुट्टी है. कई संस्थानों में आज छुट्टी नहीं भी है और वहां हर दिन की तरह आज भी काम हो रहे हैं. क्या आपके शहर में, आपके राज्य में आज बैंक खुले रहेंगे या बंद, कहीं आज बैंकों में भी तो छुट्टी नहीं... बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल है. कारण कि दफ्तर या दुकानों से फुरसत वाले दिन बहुत सारे लोग बैंक से जुड़ा काम निपटाना चाहते हैं. अगर आप भी उनलोगों में शामिल हैं, जो आज किसी जरूरी काम से बैंक जाने वाले हैं तो जाने से पहले ये जान लीजिए कि आपके शहर में आज बैंक खुले रहेंगे या बंद.
11 राज्यों में बैंकों में है छुट्टी?
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर आज देश के कई राज्यों मं छुट्टियां (Bank Holiday Today) घोषित है. केंद्रीय बैंक RBI के हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, देश के 11 राज्यों में बैंकों में आज छुट्टी है, जबकि कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी नहीं है और वहां हर दिन की तरह कामकाज जारी रहेगा. अलग-अलग कई राज्यों में रक्षाबंधन, श्रीनारायण गुरु जयंती, अय्यनकाली जयंती और पांग-लहाबसोल जैसे अवसरों को लेकर छुट्टी दी गई है.
किन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे?
RBI के मुताबिक, इन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे.
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- मध्य प्रदेश
- उत्तराखंड
- छत्तीसगढ़
- राजस्थान
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू-कश्मीर
- सिक्किम
- केरल
ऐसे में अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो आप बैंक जुड़ा काम आज नहीं करवा पाएंगे।
दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे
- दिल्ली में आज बैंक खुले रहेंगे.
- महाराष्ट्र में भी बैंकों में आज रक्षाबंधन की छु्ट्टी नहीं है.
- बिहार में आज बैंक खुले रहेंगे.
- पश्चिम बंगाल में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
- कर्नाटक में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
- तमिलनाडु में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
- गोवा और आंध्र प्रदेश में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
- असम और मणिपुर में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
- पंजाब, ओडिशा और तेलंगाना में भी आज बैंक खुले रहेंगे.
इन राज्यों में हर दिन की तरह की काम-काज जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं