Railway Pensioners DR Hike: देशभर के लाखों रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. केंद्र सरकार ने रेलवे पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. अब DR को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से हर महीने पेंशनर्स के खाते में ज्यादा रकम आएगी. खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी पेंशनर्स को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा.
रेलवे पेंशनर्स को कितना फायदा होगा?
रेल मंत्रालय के 7 मई 2026 के आदेश के मुताबिक, रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलने वाला DR अब बेसिक पेंशन का 60 फीसदी मिलेगा. इससे लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक आय बढ़ जाएगी.यह बढ़ोतरी अलग-अलग पेंशन स्तरों पर प्रभावी रूप से लागू होगी.
यहां आसान भाषा में समझें कि आपके पेंशन लेवल के हिसाब से आपकी मंथली इनकम कितनी बढ़ जाएगी....
- अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है, तो पहले उसे 58 फीसदी DR के हिसाब से कुल 15,800 रुपये मिलते थे. अब 60 फीसदी DR लागू होने के बाद उसे हर महीने 16,000 रुपये मिलेंगे. यानी हर महीने 200 रुपये का सीधा फायदा होगा.
- ₹20,000 बेसिक पेंशन पाने वालों की पेंशन अब ₹31,600 से बढ़कर ₹32,000 हो जाएगी. इससे हर महीने ₹400 का फायदा होगा.
- अगर बेसिक पेंशन 30,000 रुपये है, तो 2 फीसदी DR बढ़ने से उसकी मासिक पेंशन में करीब 600 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
- ₹40,000 बेसिक पेंशन वालों की पेंशन अब ₹63,200 से बढ़कर ₹64,000 हो जाएगी. इससे ₹800 महीने का फायदा होगा.
- अगर बेसिक पेंशन ₹50,000 है, तो अब कुल पेंशन ₹79,000 से बढ़कर ₹80,000 हो जाएगी. यानी हर महीने ₹1,000 ज्यादा मिलेंगे.
- ₹60,000 बेसिक पेंशन पाने वाले पेंशनर्स को अब ₹94,800 की जगह ₹96,000 मिलेंगे. इससे हर महीने ₹1,200 का फायदा होगा.
- वहीं ₹70,000 बेसिक पेंशन वाले पेंशनर्स की कुल पेंशन अब ₹1,10,600 से बढ़कर ₹1,12,000 हो जाएगी. यानी हर महीने ₹1,400 की बढ़ोतरी होगी.

कब से लागू होगी नई DR दर?
सरकार ने साफ किया है कि DR में यह 2 फीसदी बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. इसका मतलब यह है कि रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन के साथ पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा. एरियर जल्द ही उनके खातों में आ जाएगा.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का भी DA- DR बढ़ा
18 अप्रैल 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अतिरिक्त DA और DR किस्त को मंजूरी दी थी. इसके तहत DA और DR को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया गया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए लिया गया है.
कितने लोगों को मिलेगा फायदा?
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस फैसले से करीब 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. सरकार पर इसका सालाना अतिरिक्त बोझ करीब 6,791.24 करोड़ रुपये आएगा.
7वें वेतन आयोग के तहत बढ़ा DR
सरकार ने बताया कि DR और DA में यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission Formula) की सिफारिशों के तहत तय फॉर्मूले के अनुसार की गई है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए हर छह महीने में DA और DR की समीक्षा की जाती है.
ये भी पढ़ें- 55 से पहले और 55 के बाद... EPFO ने बता दिया PF खाते से पैसा निकालने का सही समय, कब तक मिलेगा ब्याज
DA Hike 2026: इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी का ऐलान, एरियर का भी मिलेगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं