शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर आज अचानक गिर गए. इसकी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान, जिसमें उन्होंने भविष्य में दवाओं पर टैरिफ लगाने का संकेत दिया है. ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि फार्मा में टैरिफ उस लेवल पर आने वाला है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा." उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर के लिए एक अलग कैटेगरी बनाई जाएगी और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा.
कल तक फार्मा कंपनियों में जश्न, आज मायूसी
एक दिन पहले यानी गुरुवार को जब ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई थी, तब फार्मा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई थी. लेकिन अब ट्रंप के बयान के बाद माहौल पूरी तरह पलट गया है. निवेशकों में डर है कि अगर टैरिफ लगता है तो भारत की फार्मा कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फार्मा कंपनियों के शेयर10% तक लुढ़के
आज कई बड़ी फार्मा कंपनियों के शेयर 7-10% तक गिर गए.अरविंदो फार्मा करीब 10% टूटा,लॉरेस लैब, इप्का लैब में 9% तक की गिरावट आई. वहीं, ल्यूपिन, जायडस, सिप्ला, बायोकॉन के शेयर 7-8% तक नीचे लुढ़के. इन सबके चलते Nifty Pharma Index में भी लगभग 5% की गिरावट आई, जबकि गुरुवार को ये इंडेक्स 4.98% ऊपर था. यानी जो तेजी एक दिन पहले आई थी, वो आज पूरी तरह खत्म हो गई.
क्या कहती है सिटी बैंक की रिपोर्ट ?
इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में सिटी बैंक ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका की तरफ से भारत की दवा कंपनियों पर टैरिफ लगने की संभावना कम है. उनके मुताबिक, सन फार्मा, टॉरेंट फार्मा और डिवीज लैब जैसी कंपनियां जिनकी अमेरिकी बाजार पर निर्भरता कम है, उनके मुनाफे पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
भारत और अमेरिका का दवा कारोबार मजबूत
भारत हर साल अमेरिका से करीब 800 मिलियन डॉलर की दवाएं खरीदता है, जबकि अमेरिका को लगभग 8.7 बिलियन डॉलर की दवाओं का एक्सपोर्ट करता है. दोनों देशों के बीच फार्मा सेक्टर में मजबूत बिजनेस रिलेशन हैं.
IPA का क्या कहना है?
इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (IPA ) के सेक्रेटरी जनरल सुदर्शन जैन ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और मिशन 500 के तहत इसे 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर इस साझेदारी की रीढ़ है, क्योंकि भारत पूरी दुनिया को सस्ती और जरूरी दवाएं सप्लाई करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं