अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए बयान से ग्लोबल मार्केट में हलचल दिखी है और इसका सीधा असर भारतीय फार्मा सेक्टर (Indian Pharma Sector) पर भी पड़ सकता है. ट्रंप ने कहा है कि फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स पर अब बड़ी टैरिफ लगाई जाएगी, ताकि दवा कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग की तरफ लौटें.
बता दें कि अब तक फार्मा और सेमीकंडक्टर सेक्टर को US की रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariffs) पॉलिसी से बाहर रखा गया था, लेकिन अब ट्रंप के बयान से साफ है कि फार्मा सेक्टर भी इस नई टैरिफ (Trump Pharma Tariffs) पॉलिसी के दायरे में आएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा असर
ट्रंप का ये बयान भारतीय फार्मा कंपनियों (Indian Pharma Companies) के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि भारत अमेरिका को दवाओं का सबसे बड़ा सप्लायर है. साल 2024 में भारत की फार्मा एक्सपोर्ट वैल्यू USD 12.72 बिलियन रही थी. Sun Pharma, Lupin, Dr. Reddy's, Aurobindo Pharma और Gland Pharma जैसी कंपनियां अमेरिका पर काफी निर्भर हैं और इनके शेयर पर असर देखने को मिल सकता है.
फार्मा टैरिफ का असर कितना गहरा?
ब्रोकरेज फर्म Citi का कहना है कि फार्मा कंपनियां दवाओं की कीमत बढ़ाकर बढ़ी हुई लागत को मरीजों तक पहुंचाने की कोशिश कर सकती हैं. लेकिन अगर ये मुमकिन नहीं हुआ, तो दवा बनाने से लेकर बेचने तक की पूरी सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा. Citi का अनुमान है कि अगर टैरिफ का 50% बोझ मरीजों तक पहुंचाया गया, तो फार्मा कंपनियों की कमाई (EBITDA) पर 1% से 7% तक का असर हो सकता है.
बीते दिन निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछला
मंगलवार को फार्मा सेक्टर में अच्छा मूवमेंट देखने को मिला. निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.91% चढ़कर 20377.9 पर बंद हुआ. Ajanta Pharma (5.07%), Biocon (4.82%), Ipca Lab (4.5%), Cipla (3.46%) और Laurus Labs (3.21%) टॉप गेनर्स में शामिल रहीं. वहीं, Mankind Pharma (1.51%) और Glenmark (0.1%) नुकसान में रहीं.
ग्लोबल मार्केट पर टैरिफ का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट संभव
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर ग्लोबल संकेतों के साथ नीचे खुल सकते हैं. अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई है और एशियाई बाजार भी दबाव में दिखे हैं. व्हाइट हाउस की तरफ से टैरिफ को लेकर बड़ा कदम उठाने की वजह से निवेशकों में डर का माहौल है.चीन पर 104% टैरिफ जैसे फैसलों के बीच ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है. जापान का Nikkei 225, साउथ कोरिया का KOSPI, और अन्य एशियाई इंडेक्स नीचे खुले हैं, जिससे भारत पर भी दबाव पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- US-China ट्रेड वॉर और रेसिप्रोकल टैरिफ बढ़ा रहा मार्केट की टेंशन, एशियाई बाजारों में हड़कंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं